Sourav Ganguly CAB President; Eden Garden | Bengal Cricket | छह साल बाद CAB अध्यक्ष बने सौरव गांगुली: बोले- ईडन गार्डन्स की क्षमता 1 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य

Sourav Ganguly CAB President; Eden Garden | Bengal Cricket | छह साल बाद CAB अध्यक्ष बने सौरव गांगुली: बोले- ईडन गार्डन्स की क्षमता 1 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य


14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सौरव गांगुली 6 साल बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष बन गए हैं। कोलकाता में हुई 94वीं वार्षिक बैठक में उन्हें निर्विरोध चुना गया। अपने कार्यकाल में गांगुली ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम की दर्शक क्षमता 1 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अभी यह 68 हजार है। इसके लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद काम शुरू होगा। गांगुली के मुताबिक उनकी कोशिश रहेगी कि इस मेगा इवेंट में कोलकाता को बड़े मैचों की मेजबानी भी मिले। गांगुली इससे पहले 2015 से 2019 के बीच भी संघ के अध्यक्ष रहे हैं।

गांगुली का क्रिकेट करियर लगभग 16 साल का रहा

गांगुली का क्रिकेट करियर लगभग 16 साल का रहा

2019 से 2022 तक BCCI के अध्यक्ष रहे इससे पहले भी गांगुली 2015 से 2019 तक CAB अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वह 2019 से 2022 तक BCCI अध्यक्ष रहे। तब से वे टी-20 फ्रेंचाइजी सर्किट में कई टीमों के साथ जुड़े रहे हैं। वे 2021 में ICC मेंस क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने थे। उन्हें अनिल कुंबले की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया था।

गांगुली कोच चुनने वाली समिति का भी हिस्सा थे। 2017 में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुनने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में गांगुली सदस्य थे, जिसमें सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल थे।

हाल ही में गांगुली SA20 के चौथे सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बने है। वह पिछले सप्ताह SA20 की नीलामी में भी मौजूद थे। यह किसी टी-20 फ्रेंचाइजी टीम के हेड कोच के रूप में उनका पहला कार्यकाल है। हालांकि वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मेंटॉर भी रह चुके हैं।

गांगुली का क्रिकेट करियर लगभग 16 साल का रहा

गांगुली ने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और 1996 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू करते हुए 131 रन की शानदार पारी खेली। गांगुली ने अपने इंटरनेशनल करियर में 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 16 और वनडे में 22 शतक जड़े। उनका वनडे में बेस्ट स्कोर 183 रन रहा, जो उन्होंने 1999 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

वह साल 2000 में भारत के कप्तान बने। गांगुली की कप्तानी में भारत ने विदेशों में कई ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीते और 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर तय किया। 2002 में लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती। उन्होंने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

_________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में आज PAK vs SL:श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का टी-20 रिकॉर्ड अच्छा, दोनों ने पहला मैच गंवाया

एशिया कप 2025 के तीसरे सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 पर होगा।

दोनों टीमों को अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को भारत ने और श्रीलंका को बांग्लादेश ने हराया था। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply