Irani Cup – Vidarbha all out for 342 Rest of India Rajat Patidar | ईरानी कप- विदर्भ 342 पर ऑलआउट: रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142 रन पर 5 विकेट गंवाए, कप्तान रजत पाटीदार नॉटआउट लौटे

Irani Cup – Vidarbha all out for 342 Rest of India Rajat Patidar | ईरानी कप- विदर्भ 342 पर ऑलआउट: रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142 रन पर 5 विकेट गंवाए, कप्तान रजत पाटीदार नॉटआउट लौटे


स्पोर्ट्स डेस्क37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अथर्व तायडे और यश राठौर ने सेंचुरी पार्टनरशिप की। - Dainik Bhaskar

अथर्व तायडे और यश राठौर ने सेंचुरी पार्टनरशिप की।

ईरानी कप के दूसरे दिन रणजी चैंपियन विदर्भ अपनी पहली पारी में 342 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अथर्व तायडे ने 143 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान रजत पाटीदार 42 रन बनाकर मानव सुथार के साथ नॉटआउट लौटे। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

आकाश दीप और मानव को 3-3 विकेट दूसरे दिन विदर्भ ने 280/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। नाइट वॉचमैन यश ठाकुर 11 रन बनाकर आउट हुए। अथर्व तायडे एक एंड पर टिक गए, उन्होंने टीम का स्कोर 340 तक पहुंचा दिया। वे 143 रन बनाकर आउट हुए।

तायडे के विकेट के बाद विदर्भ की टीम 342 पर सिमट गई। टीम से दूसरे दिन दर्शन नालकंडे ने 20, आदित्य ठाकरे ने 2 और पार्थ रेखड़े ने 1 रन बनाया। हर्ष दुबे खाता भी नहीं खोल सके।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए आकाश दीप और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। सारांश जैन को 2 विकेट मिले। अंशुल कम्बोज और गुरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया।

मानव सुथार ने 3 विकेट लिए।

मानव सुथार ने 3 विकेट लिए।

रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी बिखरी दूसरे दिन के दूसरे ही सेशन में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। अभिमन्यू ईस्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद यश ढुल भी 11 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ईस्वरन ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। ईस्वरन 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद ऋतुराज गायकवाड 9 और विकेटकीपर ईशान किशन 1 ही रन बना सके। टीम ने 124 रन पर 5 विकेट गंवा दिए।

दिन का खेल खत्म होने तक रजत पाटीदार 42 और मानव सुथार 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। विदर्भ के लिए पार्थ रेखड़े ने 2 विकेट लिए। यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिला।

पहले दिन तायडे का शतक ईरानी कप के पहले दिन विदर्भ ने स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। बुधवार को नागपुर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम से अथर्व तायडे ने नाबाद शतक लगाया। वहीं यश राठौर ने 91 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर…

ईरानी कप के बारे में जानिए ईरानी कप भारत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम और शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की टीम के बीच खेला जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट का आयोजन कराता है। यह टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के बाद आयोजित किया जाता है और घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देता है।

ईरानी कप 1959-60 सीजन में रणजी ट्रॉफी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका नाम जाल आर ईरानी के सम्मान में रखा गया, जो लंबे समय तक BCCI के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

विदर्भ- ध्रुव शोरे, अथर्व तायडे, अमन मोखडे, दानिश मालेवार, यश राठौर, अक्षय वाडकर (कप्तान/विकेटकीपर), पार्थ रेखड़े, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर।

रेस्ट ऑफ इंडिया- अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, आर्यन जुयाल, रजत पाटीदार (कप्तान), यश धुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और गुरनूर ब्रार।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply