India Vs West Indies Test Records; K: Rahul Dhruv Jurel | Ravindra Jadeja | राहुल ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, बतौर ओपनर 10वां शतक: जुरेल टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर, जडेजा के धोनी से ज्यादा छक्के; रिकॉर्ड्स

India Vs West Indies Test Records; K: Rahul Dhruv Jurel | Ravindra Jadeja | राहुल ने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, बतौर ओपनर 10वां शतक: जुरेल टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर, जडेजा के धोनी से ज्यादा छक्के; रिकॉर्ड्स


अहमदाबाद7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने बेहद मजबूत स्थिति बना ली है। पहले दिन वेस्टइंडीज 162 रन ही बना सका। दूसरे दिन भारत ने 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए। टीम अब 286 रन से आगे हो गई है।

मुकाबले के दूसरे दिन भारत से केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। टीम से इस साल तीसरी बार एक पारी में 3 शतक लगे हैं। राहुल ने ओपनिंग करते हुए 10वां शतक लगाया। जडेजा ने सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने में एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। वहीं जुरेल भारत के लिए टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले 12वें विकेटकीपर बने।

IND vs WI दूसरे दिन के रिकॉर्ड्स…

1. 2025 में तीसरी बार भारत के एक पारी में 3+ शतक टीम इंडिया से केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया। इस साल भारत ने तीसरी बार एक पारी में 3 या उससे ज्यादा शतक लगाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और मैनचेस्टर में भारत ने ऐसा किया था।

2025 से पहले 1979, 1986 और 2007 में एक-एक बार भारतीय प्लेयर्स ने टेस्ट की एक पारी में 3-3 शतक लगाए थे। टीम 3 बार एक पारी में 4-4 शतक भी लगा चुकी है।

2. जुरेल टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले 12वें इंडियन विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पहला ही शतक लगाया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन उनका बेस्ट स्कोर था। जुरेल भारत के लिए टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले 12वें ही विकेटकीपर बने। उनसे पहले केएल राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी और ऋद्धिमान साहा जैसे प्लेयर्स ऐसा कर चुके हैं।

3. राहुल ने 9 साल बाद घर में शतक लगाया केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में 11 सेंचुरी लगा चुके हैं, उनके 9 शतक विदेश में और महज 2 शतक घरेलू कंडीशन में आए। उन्होंने भारत में 9 साल बाद ही शतक लगाया है। इससे पहले 2016 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 199 रन की पारी खेली थी। चेन्नई के उस मुकाबले में करुण नायर ने 303 रन की पारी खेलकर भारत को 759 रन तक पहुंचाया था। यह भारत का बेस्ट टेस्ट स्कोर है।

4. राहुल ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए टेस्ट में 10वां शतक लगा दिया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 9 शतक लगाए थे। राहुल अब मुरली विजय (12 सेंचुरी), वीरेंद्र सहवाग (22 सेंचुरी) और सुनील गावस्कर (33 शतक) से पीछे हैं।

5. राहुल दूसरी बार 100 पर आउट हुए केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन बनाने के ठीक बाद आउट हो गए। इससे पहले वे इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ भी ठीक 100 रन बनाने के बाद ही आउट हुए थे। तब टेस्ट क्रिकेट में 100वीं बार कोई बल्लेबाज इस स्कोर पर आउट हुआ था। 101वीं बार भी राहुल ही 100 रन पर आउट हुए।

6. शुभमन 50, राहुल 100 रन पर आउट वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल 50 और केएल राहुल ठीक 100 रन के स्कोर पर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में ऐसा दूसरी बार ही हुआ। इससे पहले 1964 में भारत के 2 प्लेयर्स ही इंग्लैंड के खिलाफ ठीक 50 और 100 रन के स्कोर पर आउट हुए थे। तब बुद्धि कुंदरन 100 और एमएल जयसिम्हा 50 रन पर आउट हुए थे।

7. जडेजा ने धोनी से ज्यादा छक्के लगा दिए भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में रवींद्र जडेजा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 78 सिक्स लगाए थे। वहीं जडेजा 129 पारियों में 80 छक्के लगा चुके हैं। इस रिकॉर्ड में पहले नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं। उनके नाम मात्र 82 इनिंग में 90 सिक्स हैं।

8. जडेजा ने वारिकन के खिलाफ 5 छक्के लगाए रवींद्र जडेजा 104 रन की पारी में 5 छक्के और 6 चौके लगा चुके हैं। पांचों सिक्स उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वारिकन के खिलाफ लगाए। जडेजा से पहले 2006 में एमएस धोनी वेस्टइंडीज के डेव मोहम्मद के खिलाफ एक पारी में 6 छक्के लगा चुके हैं।

जडेजा अब तक आउट नहीं हुए हैं, वे वारिकन के खिलाफ 2 छक्के लगाकर धोनी के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। जडेजा ने टेस्ट करियर में दूसरी बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। भारत के लिए सहवाग, धोनी और पंत 4-4 बार एक पारी में 5 प्लस सिक्स लगा चुके हैं।

9. जडेजा के नंबर-6 पर 1000 रन पूरे रवींद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर-6 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने 104 रन की पारी खेलने के साथ इस पोजिशन पर एक हजार टेस्ट रन भी पूरे कर लिए। उनसे पहले भारत के लिए वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, रवि शास्त्री, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ही इस पोजिशन पर एक हजार टेस्ट रन बना सके।

10. जडेजा का 7 साल में छठा शतक रवींद्र जडेजा ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया। 2017 तक 6 साल में एक भी शतक नहीं लगा सके। 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में पहली सेंचुरी लगाई। तब से अब तक 7 साल में वे 6 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। विंडीज के खिलाफ उन्होंने दूसरी ही सेंचुरी लगाई। वे श्रीलंका के खिलाफ 1 और इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक लगा चुके हैं।

रवींद्र जडेजा 4000 टेस्ट रन से अब महज 10 रन दूर हैं। वे शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन 4000 रन पूरे करने के साथ ही अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे टेस्ट में 330 विकेट भी ले चुके हैं। टेस्ट में 4 हजार रन और 300+ विकेट लेने वाले जडेजा महज चौथे ही प्लेयर बनेंगे। उनसे पहले कपिल देव, ईयान बॉथम और डेनियल विटोरी ही ऐसा कर सके हैं।

—————————

स्पोर्ट्स की ये खबरें भी पढ़ें…

भारत के तीन बल्लेबाजों के शतक, तीनों के अलग सेलिब्रेशन

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शुक्रवार को तीन भारतीय बल्लेबाजों केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। तीनों बैटर्स ने अपने शतक को अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। राहुल ने सीटी बजाई, जडेजा ने बैट को तलवार की तरह घुमाया तो वहीं ध्रुव जुरेल ने आर्मी में रहे अपने पिता को आर्मी स्टाइल में सैल्यूट किया। पढ़ें पूरी खबर…

क्या भारत तीसरे दिन ही अहमदाबाद टेस्ट जीत जाएगा

पहली पारी के आधार पर भारत की बढ़त 286 रन की हो गई है। अब इस बात की संभावना काफी बढ़ गई है कि यह मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो जाए। वेस्टइंडीज अगर दूसरी पारी में संघर्ष करता है, तब भी मैच का चौथे दिन से आगे जा पाना काफी मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply