Punjab Singer rajvir jawanda Accident Update | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को वैंटिलेटर पर रखा गया: हिमाचल में बाइक से सिर के बल गिरे, ब्रेन डेड-हार्ट अटैक भी आया; हालत नाजुक – Punjab News

Punjab Singer rajvir jawanda Accident Update | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को वैंटिलेटर पर रखा गया: हिमाचल में बाइक से सिर के बल गिरे, ब्रेन डेड-हार्ट अटैक भी आया; हालत नाजुक – Punjab News


हादसे के बाद सिंगर राजवीर जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। इनसेट में राजवीर जवंदा की फाइल फोटो।

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जवंदा हिमाचल में बाइक पर बद्दी से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

.

बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। फोर्टिस अस्पताल की ओर से सिंगर राजवीर को लेकर बयान जारी किया गया। बताया गया कि जवंदा को 27 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल, मोहाली रेफर किया गया था। दोपहर 1:45 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया।

सुबह एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं और फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में स्थानांतरित होने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हृदयाघात भी हुआ था। आपातकालीन और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनका मूल्यांकन किया। फिलहाल, उन्हें वेंटिलेटर पर पर रखा गया, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उधर, हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेट, सुरजीत खान, जीत जगजीत और मलकीत रॉनी भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने जवंदा के परिजनों ने बात की है।

राजवीर जवंदा प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं।

राजवीर जवंदा प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं।

बाइक के साथ राजवीर जवंदा। - फाइल फोटो

बाइक के साथ राजवीर जवंदा। – फाइल फोटो

सिंगर राजवीर जवंदा से जुड़ी अहम बातें…

  • लुधियाना के पोंना गांव में हुआ जन्म: राजबीर जवंदा एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। वे पंजाबी संगीत उद्योग में अपनी अनोखी गायकी शैली और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के पोंना गांव में एक सिख जट्‌ट परिवार में हुआ था।
राजवीर जवंदा ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।

राजवीर जवंदा ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।

  • पंजाब पुलिस में भी काम किया: राजबीर का परिवार पंजाब पुलिस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता का नाम करम सिंह जवंदा है, जो एक पुलिस अधिकारी थे। मां का नाम परमजीत कौर है। बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में गुरु लल्ली खान से गायकी सीखी और गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए। जवंदा ने खुद भी कुछ समय तक पंजाब पुलिस में काम किया लेकिन उसके बाद सिंगिंग को करियर बना लिया।
  • 2016 में शुरू हुआ गायिकी का सफर: राजबीर का 2016 में डेब्यू सिंगल “कली जवंदे दी” से शुरुआत की। अगले ही साल “मुकाबला” ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके हिट गानों में “पटियाला शाही पग”, “केसरी झंडे”, “शौकीन”, “लैंडलॉर्ड”, “सरनेम” है। 2017 में “कंगणी” (माही शर्मा के साथ) ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो उनका ब्रेक थ्रू हिट साबित हुआ। वे लोक वाद्ययंत्रों जैसे तुंबी बजाने में भी कुशल हैं।
राजबीर जवंदा ने कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है।

राजबीर जवंदा ने कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है।

  • सूबेदार जोगिंदर सिंह से एक्टिंग में डेब्यू: 2018 में पंजाबी फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से डेब्यू किया, जहां उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया। अन्य फिल्में: “काका जी” (2019), “जिंद जां” (2019), “मिंदो तहसीलदारनी” (2019) में भी शानदार भूमिका निभाई। इसके अलावा सिकंदर 2 व जिंद जान में भी एक्टिंग की।

पंजाब ने नेताओं ने राजवीर के साथ हुए हादसे पर जताया दुख

घटनास्थल को लेकर असमंजस की स्थिति सीनियर शिअद नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने फोर्टिस अस्पताल पहुंचकर राजवीर जावंदा का हाल जाना है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों का कहना है कि जावंदा की हालत नाजुक बनी हुई है, मगर प्रयास जारी हैं, हम सभी को उनके लिए दुआएं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हादसे के बारे में भी अभी कुछ क्लियर नहीं है, कोई कह रहा है कि उनके आगे ट्रक आया है और कोई कह रहा है कि मोटरसाइकिल के सामने भैंस आई है। परिवार को भी इस संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं है।

उधर, पंजाबी सिंगर जीत जगजीत ने सिंगर से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कि वह बद्दी से शिमला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक गए गाय आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के ASP अशोक ने बताया कि उनके एरिया में ऐसा कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों से भी कन्फर्म किया गया है। मगर, अब तक इस तरह के हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply