Indore | सोनू निगम को मिला 2024 का लता मंगेशकर सम्मान: सिंगर बोले- 30 साल पहले भी कार्यक्रम में आया था; सीएम ने बताया अपना फेवरिट गायक – Indore News

Indore | सोनू निगम को मिला 2024 का लता मंगेशकर सम्मान: सिंगर बोले- 30 साल पहले भी कार्यक्रम में आया था; सीएम ने बताया अपना फेवरिट गायक – Indore News


साल 2024 का लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया गया।

साल 2024 का लता मंगेशकर सम्मान प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को दिया गया। इंदौर में रविवार को आयोजित लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सिंगर सोनू निगम करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान सोनू निगम ने लोगों की फरमाइश प

.

सोनू निगम ने कहा- आज से 30 साल पहले मैं इंदौर में इसी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। तब यह सम्मान प्रसिद्ध गायक तलत महमूद को दिया गया था। आज 30 साल बाद मुझे यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। सोनू निगम ने स्वर्गीय लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा-

QuoteImage

वह मेरे लिए मां के समान थीं। आज भी मुझे ऐसा महसूस होता है कि उनका आशीर्वाद मुझ पर बना हुआ है।

QuoteImage

सीएम बोले- सभी सोनू निगम की आवाज के कायल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी समारोह को संबोधित करते हुए सोनू निगम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- इनकी मखमली आवाज के सभी कायल हैं। इसी बीच, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे और उन्होंने मंच पर सोनू निगम को गले लगा लिया। समारोह के पहले दिन शनिवार शाम लता मंगेशकर सुगम संगीत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पहले शंकर-एहसान-लॉय को मिलना था सम्मान इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि इस सम्मान के लिए साल 2025 के लिए प्लेबैक सिंगर सोनू निगम और 2024 के लिए संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय को 8 सितंबर को चुना गया था। शंकर-एहसान-लॉय बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अंतिम समय में 2025 का अलंकरण टाल दिया गया और 2024 के लिए सोनू निगम को ही चुना गया।

सरकार ने 1984 में शुरू किया था यह पुरस्कार मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने लता मंगेशकर को “स्वर कोकिला” और “भारत रत्न” जैसे सम्मान से प्रेरित होकर उनके नाम पर यह पुरस्कार साल 1984 से शुरू किया। इसका मकसद था भारतीय शास्त्रीय, सुगम और फिल्म संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करना है।

6 हजार से ज्यादा गीत गाने वाले सोनू निगम के बारे में जानिए…

स्टेज पर गाना गाया करते थे सोनू के पिता सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम भी एक गायक हैं। एक समय घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए वे शादियों और कई कार्यक्रमों में स्टेज पर गाना गाया करते थे। इसी के चलते सोनू को भी छोटी उम्र से ही संगीत में रुचि होने लगी।

जब सोनू सिर्फ 4 साल के थे और उनके पिता स्टेज पर गा रहे थे, तभी सोनू अचानक रोने लगे और गाने की जिद करने लगे। यह देखकर उनके माता-पिता हैरान रह गए, क्योंकि इससे पहले सोनू ने कभी ऐसा व्यवहार नहीं किया था, न ही कोई गाना गाया था। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने कहा कि बच्चा है, गाने दो, तो माता-पिता ने भी उन्हें मंच पर जाने दिया।

विरासत में मिला संगीत, पिता के साथ पहले गाना सोनू ने पहली बार अपने पिता के साथ मंच पर मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाया था। उनकी आवाज में इतनी मिठास कि वहां मौजूद माता-पिता ही नहीं, बल्कि हर कोई हैरान रह गया। उसी पल उनके माता-पिता को एहसास हुआ कि सोनू के भीतर प्रतिभा छिपी है।

संगीत की प्रारंभिक शिक्षा सोनू को पिता से ही मिली। इसके बाद धीरे-धीरे सोनू ने पिता के साथ मेलों, शादी समेत हर तरह के इवेंट में गाने गाए। हालांकि जब सोनू बड़े हो रहे थे, तो उन्होंने एक समय वैज्ञानिक बनने की इच्छा भी जताई, लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि वे इससे कभी दूर नहीं हो पाए।



Source link

Leave a Reply