Prithvi Shaw scores a century ahead of the Ranji Trophy season | रणजी सीजन से पहले पृथ्वी शॉ की सेंचुरी: मुंबई के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 181 रन बनाए; अर्शिन ​​​​​​के साथ 305 रन जोड़े

Prithvi Shaw scores a century ahead of the Ranji Trophy season | रणजी सीजन से पहले पृथ्वी शॉ की सेंचुरी: मुंबई के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 181 रन बनाए; अर्शिन ​​​​​​के साथ 305 रन जोड़े


स्पोर्ट्स डेस्क20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच 154 रन बनाए थे। - Dainik Bhaskar

पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच 154 रन बनाए थे।

रणजी सीजन पहले प्रैक्टिस मैच में पृथ्वी शॉ ने शतक लगा दिया है। शॉ ने अपनी पुरानी टीम मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 181 रन बनाए। उन्होंने 219 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 3 सिक्स भी लगाए। मुशीर खान ने उन्हें आउट किया।

पृथ्वी शॉ इस रणजी सीजन महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। वे इससे पहले मुंबई से खेलते थे।

पृथ्वी शॉ इस रणजी सीजन महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे। वे इससे पहले मुंबई से खेलते थे।

ओपनर अर्शिन के साथ 305 रन जोड़े महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी और अर्शिन कुलकर्णी ओपनिंग करने आए। दोनों ने मिलकर 305 रन जोड़े। अर्शिन ने भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए 140 गेंदों में 186 रनों की पारी खेली।

पृथ्वी शॉ का शतक पृथ्वी शॉ ने ने 84 गेंदों में अर्धशतक लगाया। इसके बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और 144 गेंदों में शतक लगा दिया। शॉ 73.2 ओवर तक क्रीज पर रहे। इस दौरान उन्होंने 219 गेंदों में 181 रन बनाए। शॉ को मुशीर खान ने आउट किया। इसके बाद मुंबई के खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ स्लेजिंग की। स्लेजिंग सुनते ही शॉ अपने पुराने टीम मेट्स से भिड़ गए। इसके बाद अंपायर ने बीच बचाव किया।

पृथ्वी शॉ ने 150 रन सिक्स के साथ पूरे किए।

पृथ्वी शॉ ने 150 रन सिक्स के साथ पूरे किए।

IPL 2025 में किसी ने नहीं खरीदा था पृथ्वी शॉ को IPL 2025 के लिए हुए ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। इसके बाद मुंबई टीम ने भी शॉ की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया था। बाद में शॉ ने महाराष्ट्र को रणजी सीजन 2025-26 के लिए चुना। शॉ ने अब तक कुल 58 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 4456 रन निकले हैं। 13 शतक और 18 फिफ्टी भी जमा चुके हैं।

——————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… संजू सैमसन का नंबर कब आएगा

2015 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन 2023 तक महज 24 टी-20 मैच ही खेल सके थे। आखिरकार 2024 वर्ल्ड कप के बाद उनकी भारतीय टी-20 टीम में जगह पक्की हुई। उन्होंने फिर ओपनिंग करते हुए 5 महीनों में 3 शतक लगा दिए। लगा कि अब संजू भारत के लॉन्ग टर्म ओपनर होंगे, लेकिन एशिया कप में उन्हें अपनी जगह शुभमन गिल के लिए खाली करनी पड़ गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply