Punjabi Singer Rajvir Jawanda Health Update; Bike Accident | Punjab News | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत बेहद नाजुक: मोहाली के अस्पताल में हलचल बढ़ी; 12 दिन से वेंटिलेटर पर, मेडिकल बुलेटिन बंद – Chandigarh News

Punjabi Singer Rajvir Jawanda Health Update; Bike Accident | Punjab News | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत बेहद नाजुक: मोहाली के अस्पताल में हलचल बढ़ी; 12 दिन से वेंटिलेटर पर, मेडिकल बुलेटिन बंद – Chandigarh News


पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत बेहद नाजुक हो गई है। वह 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर आज उनका 12वां दिन है।

.

जवंदा की सेहत के लिए लगातार अरदास की जा रही थी। हालांकि अचानक फोर्टिस अस्पताल में परिवार की हलचल बढ़ने से फैंस की चिंता बढ़ गई है। हालांकि उनकी सेहत को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था।

अस्पताल लाने के बाद नहीं सुधरी जवंदा की सेहत, 8 मेडिकल बुलेटिन पढ़िए…

  • 27 सितंबर: दोपहर 1:45 बजे जवंदा को फोर्टिस अस्पताल लाया गया। उन्हें सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक भी आया। हालत बेहद नाजुक थी।
  • 28 सितंबर: राजवीर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। स्थिति में कोई खास सुधार नहीं है।
  • 29 सितंबर: हालत में हल्का सुधार हुआ, लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट अब भी जारी है। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।
  • 30 सितंबर: शरीर में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। रीढ़ की MRI में गर्दन-पीठ में गहरी चोटें मिलीं। हाथ-पैरों में कमजोरी है। लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ सकता है।
  • 1 अक्टूबर: क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं। ब्रेन की हालत गंभीर बनी हुई है। कोई बड़ा सुधार नहीं दिखा।
  • 2 अक्टूबर: अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। न्यूरोलॉजिकल स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। दिल सही से काम करे, इसके लिए दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने कहा- फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।
  • 3 अक्टूबर: जवंदा को लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है ताकि उनका दिल धड़कता रहे। उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। जिससे उनके शरीर का कोई और अंग सही से काम नहीं कर रहा।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply