India Vs West Indies 2nd Test LIVE Score Update; Shubman Gill | KL Rahul | दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारत- 318/2: यशस्वी का 7वां शतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर बनाया; वारिकन को 2 विकेट

India Vs West Indies 2nd Test LIVE Score Update; Shubman Gill | KL Rahul | दिल्ली टेस्ट के पहले दिन भारत- 318/2: यशस्वी का 7वां शतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना बेस्ट स्कोर बनाया; वारिकन को 2 विकेट


नई दिल्ली10 घंटे पहलेलेखक: राजकिशोर

  • कॉपी लिंक

दिल्ली टेस्ट के पहले ही दिन भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार को स्टंप्स तक टीम ने महज 2 विकेट खोकर 318 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 173 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यह यशस्वी का वेस्टइंडीज के खिलाफ बेस्ट टेस्ट स्कोर है। 2023 में उन्होंने 171 रन बनाए थे।

भारत के कप्तान शुभमन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने यशस्वी के साथ 58 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। साई सुदर्शन ने फिर यशस्वी के साथ 193 रन जोड़े। सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज से लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वारिकन ने 2 विकेट लिए।

मैच का स्कोरकार्ड

पहले सेशन से हावी रहा भारत टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में टॉस जीतने के साथ ही मैच में अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। अरुण जेटली स्टेडियम की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर टीम ने बल्लेबाजी चुन ली और वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेलना शुरू कर दिया।

पहले सेशन में टीम ने 1 ही विकेट गंवाया और 94 रन बना लिए। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ पारी संभाल ली। दोनों ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया।

केएल राहूल ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था। वे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बनाकर आउट हुए।

केएल राहूल ने पहले टेस्ट में शतक लगाया था। वे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 38 रन बनाकर आउट हुए।

सुदर्शन शतक लगाने से चूके दूसरे सेशन में भारत ने विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी ने अपना 7वां टेस्ट शतक लगाया, वहीं सुदर्शन ने दूसरी फिफ्टी लगा दी। तीसरे सेशन में सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने यशस्वी के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की पार्टनरशिप की। वेस्टइंडीज से दोनों विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वारिकन ने लिए।

जोमेल वारिकन ने भारत के दोनों विकेट लिए।

जोमेल वारिकन ने भारत के दोनों विकेट लिए।

यशस्वी डबल सेंचुरी के करीब दिन का खेल खत्म होने से पहले कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। यशस्वी ने टेस्ट में 5वीं बार 150 रन का स्कोर पार किया। वे 173 और शुभमन 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों मुकाबले के दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल शनिवार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।

अपडेट्स जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:31 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

तीसरे सेशन में भारत ने 1 ही विकेट गंवाया

तीसरे सेशन में टीम इंडिया ने एक ही विकेट गंवाया। साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ओपनिंग से दिन का खेल खत्म होने तक नॉटआउट रहे। वेस्टइंडीज से सेशन में इकलौता विकेट जोमेल वारिकन ने लिया। इस सेशन के 32 ओवर में 98 रन बने।

11:24 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पहले दिन भारत की मजबूत स्थिति

पहले दिन के स्टंप्स तक टीम इंडिया ने महज 2 विकेट गंवाए और 318 रन बना लिए। टीम से साई सुदर्शन 87 और केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 7वां टेस्ट शतक लगाया, वहीं शुभमन गिल 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वेस्टइंडीज से 2 विकेट जोमेल वारिकन ने लिए।

11:13 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यशस्वी का वेस्टइंडीज के खिलाफ बेस्ट स्कोर

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार 150 रन का स्कोर बनायाा।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार 150 रन का स्कोर बनायाा।

यशस्वी जायसवाल ने 87वें ओवर में जैडन सील्स के खिलाफ कवर ड्राइव खेलकर चौका लगाया। इसी के साथ उनके 173 रन हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना बेस्ट टेस्ट स्कोर बना लिया। इससे पहले 2023 में अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी। यशस्वी करियर में 2 डबल सेंचुरी भी लगा चुके हैं।

11:01 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत के 300 रन पूरे, यशस्वी-गिल में फिफ्टी पार्टनरशिप 

भारत ने 86वें ओवर में 300 रन पूरे कर लिए। अगले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली। भारत ने दूसरा विकेट 251 रन के स्कोर पर गंवाया था।

10:54 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यशस्वी के 150 रन पूरे, कोहली की बराबरी की

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगाया था।

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगाया था।

यशस्वी जायसवाल ने 82वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए। उन्होंने खैरी पीयर के ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया और इस माइलस्टोन को हासिल किया। यशस्वी ने भारत में मुकाबले के पहले दिन दूसरी बार 150 रन का आंकड़ा पार किया। 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर भी वे ऐसा कर चुके हैं।

यशस्वी से पहले घरेलू मैदान पर विराट कोहली ही ओपनिंग दिन पर 2 बार 150+ रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। कोहली ने 2016 में विशाखापट्टनम में इंग्लैंड और दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। यशस्वी ने शुक्रवार को कोहली की बराबरी कर ली।

10:36 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज ने दूसरी नई गेंद ली

वेस्टइंडीज ने 82 ओवर खत्म होने के बाद पारी में अपनी दूसरी नई गेंद ले ली। टीम से एंडरसन फिलिप ने इस गेंद से पहला ओवर फेंका।

10:23 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

शुभमन ने दूसरा चौका लगाया

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाई थी।

शुभमन गिल ने पहले टेस्ट में फिफ्टी लगाई थी।

78वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पारी का दूसरा चौका लगाया। खैरी पीयर के खिलाफ ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने स्क्वेयर लेग की दिशा में लॉफ्टेड स्वीप शॉट खेला और 4 रन बटोर लिए। उन्होंने पहला चौका भी पीयर के खिलाफ ही लगाया था।

10:06 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

शुभमन ने चौका लगाकर खाता खोला

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने चौका लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने 70वें ओवर की पांचवीं गेंद पर खैरी पीयर के खिलाफ बाउंड्री लगाई और अपना पहला रन बनाया।

09:55 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट, वारिकन को दूसरा विकेट

69वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां साई सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोमेल वारिकन ने LBW किया। इसी के साथ उनकी यशस्वी जायसवाल के साथ 193 रन की साझेदारी टूटी। वारिकन ने केएल राहुल (38 रन) को भी आउट किया।

09:45 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पहली पारी में भारत का स्कोर 250/1

68वें ओवर में भारत ने 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। यशस्वी जायसवाल ने खैरी पीयर की आखिरी बॉल पर एक रन लिया और टीम स्कोर 250 पहुंचाया।

09:30 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जायसवाल का सेंचुरी सेलिब्रेशन देखिए…

08:48 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

टी-ब्रेक : भारत ने लगातार दूसरा सेशन जीता

पहले दिन का दूसरा सेशन भी भारतीय टीम के नाम रहा है। इस सेशन में भारतीय टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी जायसवाल शतक और साई सुदर्शन फिफ्टी पूरी कर चुके हैं।

08:33 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जायसवाल-सुदर्शन में 150 रन की साझेदारी

56वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

08:21 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

वारिकन ने सुदर्शन का कैच छोड़ा, भारत 200 रन पहुंचा

52वें ओवर की पहली बॉल पर साई सुदर्शन को जीवनदान मिला। जस्टिन ग्रीव्स की गेंद पर सुदर्शन ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और हवा में उछल गई।

शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े फील्डर वारिकन ने डाइव लगाई और शुरुआत में कैच पकड़ भी लिया, लेकिन जैसे ही वह जमीन पर गिरे, गेंद उनके हाथ से निकल गई। यह आसान मौका गंवाने के बाद गेंदबाज ग्रीव्स बहुत निराश दिखे और घुटनों के बल बैठ गए।

इसी ओवर में भारतीय टीम ने पहली पारी में 200 रन का आंकड़ा भी हासिल कर लिया। जायसवाल और सुदर्शन की जोड़ी नाबाद है।

08:10 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यशस्वी जायसवाल का 7वां शतक

51वें ओवर की पहली बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने शतक पूरा किया। उन्हें खैरी पीयर की पहली बॉल पर दो रन लिए और शतक पूरा किया।

यह यशस्वी जायसवाल का 7वां शतक है। उन्होंने भारत में तीसरा शतक लगाया है।

07:44 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

साई सुदर्शन की दूसरी फिफ्टी

45वें ओवर में साई सुदर्शन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने खैरी पीयर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और अपने टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी की। साई ने भारतीय मैदानों पर पहला अर्धशतक लगाया है।

07:34 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जायसवाल-सुदर्शन की शतकीय साझेदारी 

43वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। साई सुदर्शन ने खैरी पीयर के ओवर की पहली बॉल पर एक रन लिया और साझेदारी का 100वां रन बनाया।

07:29 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत 150 पार, जायसवाल-सूदर्शन खेल रहे

भारत ने 41वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। यशस्वी ने खैरी पीयर के ओवर की 5वीं बॉल पर सिंगल लिया और टीम इंडिया को 150 पार पहुंचाया।

07:04 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जायसवाल-सुदर्शन की फिफ्टी पार्टनरशिप

30वें ओवर में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। साई सुदर्शन ने रोस्टन चेज के ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।

06:47 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 100 पार, यशस्वी की चौके से फिफ्टी

भारतीय टीम ने 29वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने लंच के बाद पहली बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।

उन्होंने इसी ओवर में हाफ सेंचुरी भी पूरी कर ली है। साई सुदर्शन उनका साथ दे रहे हैं।

06:13 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

लंच ब्रेक: भारतीय टीम ने केएल राहुल का विकेट गंवाया

नई दिल्ली टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है। 28 ओवर के इस सेशन में टीम इंडिया का स्कोर 94/1 रहा।

यशस्वी जायसवाल 40 और साई सुदर्शन 16 रन पर नाबाद हैं। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।

05:35 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट

केएल राहुल को जोमेल वारिकन ने स्टंप किया।

केएल राहुल को जोमेल वारिकन ने स्टंप किया।

18वें ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेटकीपर टेविन इमलाक ने जोमेल वारिकन की बॉल पर स्टंप किया।

वारिकन ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ फुलर गेंद डाली और राहुल ने स्टेप आउट किया, विकेटकीपर इमलाक ने मौके का फायदा उठाकर उन्हें स्टंप कर दिया।

05:30 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल और जायसवाल के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप

राहुल-जायसवाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।

राहुल-जायसवाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।

16वें ओवर में भारतीय ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। केएल राहुल ने जस्टिन ग्रीव्स के ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की।

05:05 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

एक घंटे का खेल समाप्त, भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया

दिल्ली टेस्ट के पहले दिन के पहले घंटे का खेल समाप्त हो गया है। ड्रिंक्स ब्रेक तक भारतीय टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। टीम का स्कोर 29 रन है। राहुल और जायसवाल नाबाद हैं।

04:58 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अंपायर्स कॉल पर आउट होने से बचे राहुल

11वें ओवर में केएल राहुल अंपायर्स कॉल की वजह से आउट होने से बच गए। एंडरसन फिलिप की तीसरी बॉल पर केएल राहुल के पैड पर लगी।

फील्ड अंपायर के अपील नकारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान ने रिव्यू की मांग की। रिप्ले से पता चला कि बॉल ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्सा में लग रही थी।

04:48 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल ने जैडन सील्स के ओवर में लगातार दो चौके लगाए

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने 9वां ओवर डाल रहे जैडन सील्स की आखिरी 2 बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। उन्होंने 5वीं बॉल को कवर बाउंड्री के बाहर पहुंचा। फिर आखिरी बॉल पर मिडविकेट पर चौका लगाया।

04:32 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अनिल कुंबले ने घंटी बजाकर मैच शुरू किया

04:22 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

विंडीज के खिलाड़ी काली पट्‌टी बांधकर उतरे

04:02 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली से राजकिशोर यादव की रिपोर्ट

03:53 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जमैका से आए फैन से बात

03:46 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान।

टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। कप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा- पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। इसलिए हम स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल रखना चाहेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

03:26 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

फोटो में वॉर्मअप देखिए

वॉर्मअप करते भारतीय कप्तान शुभमन गिल।

वॉर्मअप करते भारतीय कप्तान शुभमन गिल।

03:22 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से आगे निकलने का मौका

टीम इंडिया के पास घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से ज्यादा टेस्ट जीतने का मौका है। दोनों के बीच अब तक भारत में 48 टेस्ट हुए। दोनों को 14-14 मुकाबलों में जीत मिली। 20 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।

दिल्ली टेस्ट जीतने वाली टीम इस रिकॉर्ड में भी खुद को आगे कर लेगी। ओवरऑल दोनों ने 101 टेस्ट खेले, 24 में भारत और 30 में वेस्टइंडीज को जीत मिली। 47 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।

03:21 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों के बेस्ट प्लेयर्स

03:20 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट: दिल्ली में बैटिंग फ्रेंडली पिच मिल सकती है

  • अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की है। यहां मैच के शुरुआती दिनों में बैटर्स को मदद मिलने की संभावना है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच स्पिनर्स के लिए आसान हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है।
  • दिल्ली में भारत ने 35 मैच खेले, 14 जीते और 6 गंवाए। 19 बार टीम ने पहले बैटिंग की, 5 मैच जीते और 5 ही गंवा दिए। बाकी मुकाबले ड्रॉ रहे।
  • वेस्टइंडीज ने दिल्ली में 7 टेस्ट खेले, 2 जीते और महज 1 गंवाया। 4 मैच ड्रॉ भी रहे।

03:19 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

वेदर रिपोर्ट: बारिश की संभावना नहीं

दिल्ली में टेस्ट के पांचों दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड के कारण सुबह-सुबह फॉग (FOG) नजर आ सकता है, ऐसे में हर दिन के शुरुआती 1 घंटे गेंद दिखने में परेशानी हो सकती है।

03:19 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कोहली की जर्सी पहनकर पहुंची फैन

03:18 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

फैंस ने कहा- रोहित को मिस करेंगे

03:02 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम की नजर सीरीज जीतने पर

02:58 AM10 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

VIDEO में भारत-वेस्टइंडीज मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply