Ahoi Ashtami 2025 Star Moon Time: अहोई अष्टमी का व्रत माताएं सूर्योदय से लेकर सायंकाल तक रखती हैं. कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाला यह व्रत संतान की रक्षा का कवच माना जाता है. अष्टमी अष्टमी पर माता अहोई की पूजा कर माताएं संतान की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन, सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं.
लेकिन यह व्रत तब तक अधूरा माना जाता है जब तक तारों को अर्घ्य न दिया जाए. करवा चौथ में जिस तरह चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है. इसी तरह अहोई अष्टमी का व्रत भी तारों को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा माना जाता है. हालांकि कुछ जगहों पर अहोई अष्टमी पर चंद्र दर्शन का भी महत्व है.
आज 13 अक्टूबर 2025 को अहोई अष्टमी पर पारंपरिक रूप से माताएं शाम में पूजा-पाठ करने के बाद तारों के दर्शन करेंगी और तारों को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलेंगी. हालांकि शहर के अनुसार चांद और तारों के उदय होने के समय में थोड़ा अंतर होता है. इसलिए यह जान लें कि, आज भारत के प्रमुख शहरों में तारों के उदय होने का समय क्या रहेगा (Tara Nikalne ka Time).
शहर (City) | तारा उदय समय (Star Rise Time) |
नई दिल्ली (New Delhi) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
नोएडा (Nodia) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
मुंबई (Mumbai) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
गुरुग्राम (Gurugao) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
कोलकाता (Kolkata) | शाम 06 बजकर 08 मिनट |
चेन्नई (Chennai) | शाम 06 बजकर 08 मिनट |
बैंगलुरु (Bangalore) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
पटना (Patna) | शाम 06 बजकर 09 मिनट |
हैदराबाद (Hyderabad) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
जयपुर (Jaipur) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
भोपाल (Bhopal) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
उज्जैन (Ujjain) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
इंदौर (Indore) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
नागपुर (Nagpur) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
सूरत (Surat) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
शिमला (Shimla) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
वदोदड़ा (Vadodara) | शाम 06 बजकर 20 मिनट |
वाराणसी (Varanasi) | शाम 06 बजकर 10 मिनट |
आगरा (Agra) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
बिलासपुर (Bilaspur) | शाम 06 बजकर 10 मिनट |
रांची (Ranchi) | शाम 06 बजकर 10 मिनट |
जमशेदपुर (Jamshedpur) | शाम 06 बजकर 10 मिनट |
कट्टक (Cuttack) | शाम 06 बजकर 09 मिनट |
लेह (Leh) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
लखीमपुर (Lakshimpur) | शाम 06 बजकर 17 मिनट |
अहोई अष्टमी पर चांद निकलने का समय
आज अहोई अष्टमी पर भारतीय समयानुसार चंद्रोदय का समय रात 11:20 मिनट रहेगा. कई लोग आप चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलते हैं. लेकिन आमतौर पर अहोई अष्टमी का व्रत गोधूलि बेला में तारों निकलने के बाद ही व्रत खोल लिया जाता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.