Dewald Brevis sold for the highest price in SA20 auction | SA20 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके डेवाल्ड ब्रेविस: कैपिटल्स ने ₹8.30 करोड़ में खरीदा, मार्करम ₹7.04 करोड़ में सुपरजायंट्स से खेलेंगे; तीक्षणा-मुस्तफिजुर अनसोल्ड

Dewald Brevis sold for the highest price in SA20 auction | SA20 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके डेवाल्ड ब्रेविस: कैपिटल्स ने ₹8.30 करोड़ में खरीदा, मार्करम ₹7.04 करोड़ में सुपरजायंट्स से खेलेंगे; तीक्षणा-मुस्तफिजुर अनसोल्ड


स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
3 साल तक MI केप टाउन से खेलने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस अब प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलते नजर आएंगे। - Dainik Bhaskar

3 साल तक MI केप टाउन से खेलने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस अब प्रिटोरिया कैपिटल्स से खेलते नजर आएंगे।

साउथ अफ्रीका के फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट SA20 का ऑक्शन मंगलवार को जोहान्सबर्ग में हुआ। 22 साल के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस लीग इतिहास में सबसे महंगे बिके। उन्हें प्रिटोरिया कैपटिल्स ने 8.30 करोड़ रुपए (16.5 मिलियन रेंड) में खरीदा।

वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को अपनी कप्तानी में 2 टाइटल जिताने वाले ऐडन मार्करम अब डरबन सुपरजायंट्स से खेलते नजर आएंगे। मार्करम को 7.04 करोड़ रुपए (14 मिलियन रेंड) में डरबन ने खरीदा। ऑलराउंडर वियान मुल्डर, जेराल्ड कूट्जी, बॉलर नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन और बैटर मैथ्यू ब्रीट्जकी ऑक्शन के बाकी टॉप प्लेयर्स रहे।

तीक्षणा, मुस्तफिजुर अनसोल्ड SA20 ऑक्शन में कई बड़े प्लेयर्स को खरीदार नहीं मिला। इनमें बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान, श्रीलंका के महीश तीक्षणा, इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स, जेम्स एंडरसन और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स शामिल रहे। साउथ अफ्रीका के चाइनामैन स्पिनर तबरेज शम्सी और ऑलराउंडर एंडिले फेलुक्वायो को भी खरीदार नहीं मिला।

बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान को SA20 ऑक्शन में खरीदार नहीं मिला।

बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान को SA20 ऑक्शन में खरीदार नहीं मिला।

डरबन ने 2 महंगे प्लेयर्स खरीदे ऑक्शन के टॉप-5 प्लेयर्स में डेवाल्ड ब्रेविस और ऐडन मार्करम के अलावा वियान मुल्डर, जेराल्ड कूट्जी और ओटनील बार्टमैन शामिल रहे। मुल्डर को 4.52 करोड़ रुपए में जोबर्ग सुपर किंग्स, कूट्जी को 3.72 करोड़ रुपए में डरबन सुपरजायंट्स और बार्टमैन को 2.56 करोड़ रुपए में पार्ल रॉयल्स ने खरीदा।

डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 3 सीजन में MI केप टाउन का हिस्सा थे।

डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 3 सीजन में MI केप टाउन का हिस्सा थे।

12 और प्लेयर्स भी 1 मिलियन रेंड से ज्यादा में बिके

  • रीजा हेंड्रिक्स को MI केप टाउन ने 4.3 मिलियन रेंड (2.16 करोड़) में खरीदा।
  • कॉनर इस्टरह्यूजेन को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 3.2 मिलियन रेंड (1.60 करोड़ रुपए) में खरीदा।
  • डेलानो पोटजीटर को पार्ल रॉयल्स ने 2.6 मिलियन रेंड (1.30 करोड़ रुपए) में खरीदा।
  • क्विंटन डी कॉक को सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने 2.4 मिलियन रेंड (1.20 करोड़ रुपए) में खरीदा।
  • लिजाड विलियम्स को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 2.4 मिलियन रेंड ((1.20 करोड़ रुपए)) में खरीदा।
  • क्वेना मफाका को डरबन सुपरजायंट्स ने 2.3 मिलियन रेंड (1.15 करोड़ रुपए) में खरीदा।
  • लुंगी एनगिडी को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 2.3 मिलियन रेंड (1.15 करोड़ रुपए) में खरीदा।
  • केशव महाराज को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 1.7 मिलियन रेंड (85.50 लाख रुपए) में खरीदा।
  • एविन लुईस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 1.5 मिलियन रेंड (75.48 लाख रुपए) में खरीदा।
  • डैनियल वोराल को जोबर्ग सुपरकिंग्स ने 1.5 मिलियन रेंड (75.46 लाख रुपए) में खरीदा।
  • साकिब महमूद को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 1.5 मिलियन रेंड (75.46 लाख रुपए) में खरीदा।
  • क्रैग ओवरटन को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 1 मिलियन रेंड (50.30 लाख रुपए) में खरीदा।

84 स्लॉट के लिए 541 प्लेयर्स ऑक्शन में उतरे SA20 के चौथे सीजन के लिए 6 टीमों में 84 प्लेयर्स की जगह खाली थी। इसके लिए 541 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरे, इनमें साउथ अफ्रीका के 300 और विदेश के 241 प्लेयर्स थे।

SA20 प्लेयर्स ऑक्शन में जेम्स एंडरसन का नाम भी आया, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

SA20 प्लेयर्स ऑक्शन में जेम्स एंडरसन का नाम भी आया, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

टीमों ने किन प्लेयर्स को रिटेन किया था?

  • डरबन सुपरजायंट्स: नूर अहमद (अफगानिस्तान), जोस बटलर (इंग्लैंड), सुनील नरेन (वेस्टइंडीज), हेनरिक क्लासन (साउथ अफ्रीका)।
  • जोबर्ग सुपरकिंग्स: फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका), रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), अकील हुसैन (वेस्टइंडीज), जेम्स विंस (इंग्लैंड), डोनोवन फरेरा (साउथ अफ्रीका)।
  • MI केप टाउन: कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), राशिद खान (अफगानिस्तान), जॉर्ज लिंडे (साउथ अफ्रीका), रायन रिकेल्टन (साउथ अफ्रीका), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)।
  • पार्ल रॉयल्स: बियोर्न फोर्च्यून (साउथ अफ्रीका), डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका), लुहान ड्रे प्रिटोरियस (साउथ अफ्रीका), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), रुबिन हरमन (साउथ अफ्रीका)।
  • प्रिटोरिया कैपिटल्स: विल जैक्स (इंग्लैंड), शेरफन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज)।
  • सनराइजर्स ईस्टर्न कैप: ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), अल्लाह गजनफर (अफगानिस्तान), एडम मिल्न (न्यूजीलैंड), मार्को यानसन (साउथ अफ्रीका)।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

सूर्यकुमार बोले-मैदान पर एग्रेशन के बिना काम नहीं चल सकता

एशिया कप से पहले फोटोशूट के दौरान सूर्यकुमार यादव, राशिद खान और चरिथ असलंका।

एशिया कप से पहले फोटोशूट के दौरान सूर्यकुमार यादव, राशिद खान और चरिथ असलंका।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप के मुकाबले में एग्रेशन पर कंट्रोल नहीं करेगी। टीम बुधवार को रात 8 बजे से UAE के खिलाफ ग्रुप-ए का पहला मैच खेलेगी। उसके बाद रविवार (14 सितंबर) को उसका सामना सबसे बड़ी राइवल टीम पाकिस्तान से होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply