हांगझोउ8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

लालरेम्सियामी विमेंस 2025 एशिया कप हॉकी में 3 गोल कर चुकी हैं।
2025 विमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने सुपर-4 में साउथ कोरिया को हरा दिया। टीम ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज की। विमेंस हॉकी एशिया कप चीन के हांगझोउ शहर में खेला जा रहा है।
भारत की ओर से वैष्णवी विट्ठल, संगीता कुमारी, लालरेम्सियामी और रुतुजा पिसल ने एक-एक गोल दागे। वहीं कोरिया से किम यूजिन ने दोनों गोल किए। भारत का अगला मुकाबला चीन के खिलाफ कल शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।
संगीता कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच बनाया गया…
वैष्णवी ने पहले ही मिनट में गोल दागा पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यहां उदिता ने दाई ओर लो शॉट लिया, जिसे गोलकीपर ने रोक तो लिया, लेकिन गेंद, पोस्ट पर खड़ी वैष्णवी के पास गई। वैष्णवी ने तुरंत गेंद को गोल में डाल दिया।
हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे रहा पहले और दूसरे क्वार्टर को मिलकर भारत को कुल 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले। इसमें टीम एक ही गोल कर सकी। बीच-बीच में कोरियाई टीम ने भी अटैक किया। लेकिन हाफ टाइम तक टीम का कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने बढ़त बनाई तीसरे क्वार्टर के शुरुआत से ही भारत ने अटैक किया। मैच के 32वें मिनट में संगीता कुमारी ने बढ़त दोगुनी कर दी। सलिमा ने मिडफील्ड में गेंद डाली, जो डिफ्लेक्ट होकर रुतुजा के पास पहुंची। रुतुजा ने शानदार पास दिया और सामने खड़ी संगीता ने आसानी से गेंद को उठाकर गोल में डाल दिया।

संगीता कुमारी ने भारत के लिए मैच में दूसरा गोल किया।
कोरिया की वापसी संगीता के गोल करने के बाद कोरिया ने तुरंत वापसी की। 33वें मिनट में किम यूजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर तेज लो शॉट मारा जो भारतीय रशर सुनलीता को पार करता हुआ सीधे गोल में चला गया। यहां स्कोर 2-1 हो गया था।
39वें मिनट में भारत से लालरेम्सियामी ने गोल किया मैच के 39वें मिनट में भारत ने दोबारा दो गोल की बढ़त बना ली। यहां भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद ही भारत को लॉन्ग कॉर्नर मिला। उदिता ने सर्कल में शानदार पास दिया, जहां सियामी ने डिफेंडर को रोकते हुए पीछे मुड़कर शॉट लगाया। कोरियाई गोलकीपर गेंद को साफ से नहीं देख पाई और गेंद उनके नीचे से निकलकर गोल में चली गई।
किम यूजिन ने दूसरा गोल किया मैच के 53वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर साउथ कोरिया की किम यूजिन ने दूसरा गोल करके रोमांच ला दिया। यहां भारत की बढ़त सिर्फ एक गोल की रह गई। स्कोर 3-2 रह गया।

किम यूजिन ने कोरिया से दोनों गोल दागे।
आखिरी मिनट में रुतुजा के गोल ने जीत सुनिश्चित की चौथे क्वार्टर में किम यूजिन के दूसरे गोल के बाद कोरियाई टीम ने भारत पर अटैक किया। 59वें मिनट में रुतुजा पिसल ने शानदार फील्ड गोल किया। यहां पेनल्टी कॉर्नर में उदिता ने पहले शॉट लिया, जिसे गोलकीपर ने रोक तो लिया, लेकिन गेंद रुतुजा के पास चली गई। उन्होंने आगे डाइव लगाकर गेंद को गोल में डाल दिया।
भारत पूल स्टेज में टॉप पर रही भारत ने पूल स्टेज में तीन मैच खेले थे। टीम ने थाईलैंड को 11-0 से हराया, जापान से 2-2 ड्रॉ किया और सिंगापुर को 12-0 से मात देकर टॉप पर रहते हुए सुपर-4 में जगह बनाई।
भारत के लिए नवनीत कौर और मुमताज खान शानदार फॉर्म में हैं। दोनों ने पूल स्टेज में 5-5 गोल किए। सुपर-4 में भारत को कोरिया, चीन और जापान से खेलना है।