Shubman Gill Abhishek Sharma; IND Vs PAK Asia Cup Photos | Suryakumar Salman | सूर्या ने फिर सलमान से हाथ नहीं मिलाया: साहिबजादा का गन शॉट सेलिब्रेशन, रऊफ का इशारा – ऑपरेशन सिंदूर में 6 प्लेन गिराए; मोमेंट्स

Shubman Gill Abhishek Sharma; IND Vs PAK Asia Cup Photos | Suryakumar Salman | सूर्या ने फिर सलमान से हाथ नहीं मिलाया: साहिबजादा का गन शॉट सेलिब्रेशन, रऊफ का इशारा – ऑपरेशन सिंदूर में 6 प्लेन गिराए; मोमेंट्स


दुबई15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भी भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा दिखाया और टीम को 6 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया। दुबई में रविवार को भारत से 5 और पाकिस्तान से 2 कैच छूटे। वहीं अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ के बीच बहस हो गई। अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का भी लगा दिया। सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

IND vs PAK मैच के मोमेंट्स…

1. सूर्या और सलमान ने फिर हाथ नहीं मिलाया भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। दोनों कप्तानों ने ग्रुप स्टेज मैच के दौरान भी हाथ नहीं मिलाया था। जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने से मना कर दिया था।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

2. फखर के विकेट पर अंपायर ने रिव्यू लिया तीसरे ओवर में भारत को पहला विकेट मिला। हार्दिक पंड्या ने फखर जमान को कॉट बिहाइंड कराया, लेकिन उनके विकेट को चेक करने के लिए अंपायर को रिव्यू लेना पड़ गया।

हार्दिक ने ओवर की तीसरी बॉल गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। फखर डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद विकेटकीपर संजू सैमसन की ओर चली गई। उन्होंने लो-कैच पकड़ा। इस पर फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से पूछा कि कैच फेयर है या नहीं। टीवी अंपायर ने आउट का फैसला दिया, लेकिन फखर इससे नाखुश नजर आए।

3. साहिबजादा ने मिसाइल दागने का इशारा किया पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 10वें ओवर में फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया। फिफ्टी लगाने के बाद उन्होंने अपने बैट से मिसाइल दागने का इशारा कर सेलिब्रेशन किया।

फिफ्टी लगाने के बाद बैट से मिसाइल दागने का इशारा करते पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान।

फिफ्टी लगाने के बाद बैट से मिसाइल दागने का इशारा करते पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान।

4. अभिषेक का बेहतरीन डाइविंग कैच अभिषेक शर्मा ने 2 कैच छोड़ने के बाद 11वें ओवर में बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़ा। 11वें ओवर की तीसरी बॉल शिवम दुबे ने लेग स्टंप की ओर शॉर्ट पिच फेंकी। सईम अयूब बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद लॉन्ग लेग की ओर खड़ी हो गई। अभिषेक दौड़ते हुए गेंद की तरह आए और डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अयूब ने 17 गेंद पर 21 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने आगे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा।

अभिषेक शर्मा ने आगे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें…

5. हाथ से बैट छूटने के बाद कैच हुए फरहान 15वें ओवर में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान के हाथ से बैट छूट गया, लेकिन इसी गेंद पर वे मिड-ऑफ पर कैच हो गए। ओवर की पहली गेंद शिवम दुबे ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फेंकी। फरहान लेग साइड की ओर शॉट खेलने गए, लेकिन बैट उनके हाथ से छूटकर लेग अंपायर की ओर चले गया। गेंद मिड-ऑफ की ओर हवा में खड़ी हो गई। सूर्यकुमार यादव कवर्स पोजिशन से गेंद के नीचे आए और कैच पकड़ लिया। फरहान ने 45 गेंद पर 58 रन बनाए।

शॉट खेलने की कोशिश में साहिबजादा फरहान के हाथों से बैट छूट गया।

शॉट खेलने की कोशिश में साहिबजादा फरहान के हाथों से बैट छूट गया।

6. नवाज की नजर हटी, रन आउट हुए 19वें ओवर में मोहम्मद नवाज गेंद पर नजर नहीं रख पाने के कारण रन आउट हो गए। ओवर की तीसरी गेंद जसप्रीत बुमराह ने लो फुल टॉस फेंकी। सलमान अली आगा ने कवर्स की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े।

सलमान ने रन पूरा कर लिया, लेकिन नवाज ने गेंद से नजर हटा ली और क्रीज में धीरे-धीरे जाने लगे। फील्डर सूर्यकुमार यादव ने गेंद उठाई और स्टंप्स की ओर थ्रो कर दिया। गेंद स्टंप्स से लग गई, इस दौरान नवाज क्रीज से बाहर ही घूम रहे थे। उन्हें 21 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

मोहम्मद नवाज गेंद की ओर नजर नहीं रखने के कारण रन आउट हो गए।

मोहम्मद नवाज गेंद की ओर नजर नहीं रखने के कारण रन आउट हो गए।

7. फहीम ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया 19वें ओवर में नवाज के विकेट के बाद फहीम अशरफ बैटिंग करने आए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। फहीम ने फिर 20वें ओवर में हार्दिक पंड्या के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर भी डीप बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में छक्का लगाया। फहीम ने 8 गेंद पर 20 रन बनाए।

फहीम अशरफ ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 8 गेंद पर 20 रन बनाए।

फहीम अशरफ ने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 8 गेंद पर 20 रन बनाए।

8. भारत ने 5 कैच छोड़े भारतीय प्लेयर्स की फील्डिंग पाकिस्तान के खिलाफ बेहद साधारण रही। टीम ने 5 कैच छोड़े। अभिषेक शर्मा ने 2 प्लेयर्स को जीवनदान दिए। वहीं कुलदीप यादव, शुभमन गिल और शिवम दुबे ने 1-1 कैच छोड़ा।

  • पहले ओवर की तीसरी गेंद हार्दिक ने गुड लेंथ पर आउट स्विंगर फेंकी। साहिबजादा फरहान ने शॉट खेला, लेकिन गेंद थर्ड मैन की ओर खड़ी हो गई। अभिषेक शर्मा यहां कैच नहीं पकड़ सके। फरहान इस वक्त खाता भी नहीं खोल सके थे। अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में साहिबजादा फरहान का कैच छोड़ दिया।
  • 5वें ओवर की चौथी गेंद वरुण चक्रवर्ती ने गुड लेंथ पर गूगली फेंकी। सईम अयूब बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में खड़ी हो गई। कुलदीप यादव बॉल के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अयूब 4 रन के स्कोर पर थे। कुलदीप यादव ने शॉर्ट फाइन लेग पोजिशन पर आसान सा कैच छोड़ दिया।
  • 8वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने फिर एक बार फरहान का कैच ही छोड़ा। वरुण ने ओवर की तीसरी गेंद गूगली फेंकी। फरहान बड़ा शॉट खेलने गए, गेंद लॉन्ग ऑन की ओर चली गई। अभिषेक ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर बाउंड्री के बाहर चली गई। फरहान इस वक्त 36 रन के स्कोर पर थे। अभिषेक शर्मा ने एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे।
  • 19वें ओवर की पांचवीं बॉल जसप्रीत बुमराह ने शॉर्ट पिच फेंकी। फहीम अशरफ बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद स्क्वेयर लेग की ओर खड़ी हो गई। शुभमन गिल ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई। फहीम इस वक्त 6 रन के स्कोर पर थे।
  • 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शिवम दुबे से भी कैच छूट गया। फहीम अशरफ ने डीप बैकवर्ड पॉइंट की ओर शॉट खेला। दुबे कैच लेने की कोशिश में ज्यादा आगे आ गए, गेंद उनके ऊपर से बाउंड्री के बाहर चली गई।

9. अभिषेक ने पहली गेंद पर छक्का लगाया भारत से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। अभिषेक ने शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में छक्का लगा दिया। शाहीन ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी थी, अभिषेक ने पुल शॉट खेलकर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया।

अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर ही शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ छक्का लगा दिया।

अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर ही शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ छक्का लगा दिया।

10. पाकिस्तान ने 2 कैच छोड़े पाकिस्तान के प्लेयर्स ने 2 कैच छोड़े। तीसरे ओवर में शाहीन अफरीदी ने शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। अभिषेक शर्मा पुल करने गए, लेकिन गेंद शॉर्ट मिड-विकेट की ओर चली गई। मोहम्मद नवाज पीछे की ओर दौड़ते हुए गए, उन्होंने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की, लेकिन कैच छूट गया। अभिषेक इस वक्त 9 रन पर थे, उन्होंने 74 रन बना दिए।

7वें ओवर में साहिबजादा फरहान ने भी अभिषेक का ही कैच छोड़ा। ओवर की पांचवीं बॉल अबरार अहमद ने शॉर्ट पिच फेंकी। अभिषेक ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला, फरहान ने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूटकर बाउंड्री के बाहर चली गई। अभिषेक इस वक्त 40 रन पर थे।

मोहम्मद नवाज ने तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा।

मोहम्मद नवाज ने तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा का कैच छोड़ा।

11. फिफ्टी लगाकर अभिषेक ने फ्लाइंग किस दी अभिषेक शर्मा ने 8वें ओवर में सईम अयूब के खिलाफ चौका लगाया और 24 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। पाकिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक ने दर्शकों की ओर फ्लाइंग किस देकर सेलिब्रेशन किया।

अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंद पर फिफ्टी लगा दी।

अभिषेक शर्मा ने महज 24 गेंद पर फिफ्टी लगा दी।

12. एशिया कप 2025 की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भारत के अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने 105 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह 2025 के एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। दोनों से पहले बांग्लादेश के लिटन दास और तौहिद हृदॉय ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े थे। टी-20 एशिया कप में 5वीं बार ही 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हुई।

13. रऊफ ने सूर्या को तीसरी बार आउट किया पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव को थर्ड मैन पोजिशन पर कैच कराया। सूर्या फाइन लेग की ओर छक्का लगाना चाहते थे, लेकिन हारिस ने ऑफ स्टंप की ओर गेंद फेंक दी। बॉल थर्ड मैन की ओर हवा में खड़ी हो गई, अबरार अहमद ने आसान सा कैच पकड़ लिया। रऊफ ने टी-20 क्रिकेट की 3 पारियों में सूर्या को हर बार पवेलियन भेजा है।

हारिस रऊफ ने सूर्यकुमार यादव को टी-20 में लगातार तीसरी बार पवेलियन भेजा।

हारिस रऊफ ने सूर्यकुमार यादव को टी-20 में लगातार तीसरी बार पवेलियन भेजा।

14. भारत ने पाकिस्तान को लगातार 7वां मैच हराया भारत ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 7वां मैच हराया। टीम इंडिया को आखिरी हार 2022 के टी-20 एशिया कप में ही मिली थी। इस मुकाबले के बाद भारत ने टी-20 में 4 और वनडे में 3 बार पाकिस्तान को हरा दिया। इस दौरान दोनों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा था।

पाकिस्तान पर भारत की जीत सेलिब्रेट करते भारतीय फैंस।

पाकिस्तान पर भारत की जीत सेलिब्रेट करते भारतीय फैंस।

15. रऊफ की बहस का जवाब अभिषेक ने बैट से दिया दूसरी पारी के दौरान भारत के अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ में बहस हो गई। दोनों मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ गुस्से में बात करते नजर आए। जिसके बाद फील्ड अंपायर ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और मामला संभाला। हारिस से पहले शाहीन भी अभिषेक से बहस करते नजर आए थे।

बहस के दौरान अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ। अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स बेवजह उनसे बहस कर रहे थे।

बहस के दौरान अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ। अभिषेक ने मैच के बाद कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स बेवजह उनसे बहस कर रहे थे।

अभिषेक ने मैच के बाद कहा, ‘पाकिस्तान के प्लेयर्स बेवजह मुझसे बहस कर रहे थे, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। उनकी बातों का जवाब मैंने अपने बल्ले से दिया।’ अभिषेक ने 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाकर 74 रन बना दिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

16. रऊफ का विवादास्पद इशारा मैच के दौरान दूसरी पारी में जब रऊफ बाउंड्री लाइन के पास खड़े थे, भारतीय फैंस ने उन्हें ‘विराट कोहली’ के नारों के साथ चिढ़ाया। जवाब में, रऊफ ने अपनी उंगलियों से 6-0 का इशारा किया।

यह इशारा मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर चार दिन के संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के दावे की ओर इशारा करता है, जिसमें उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था, जो आधारहीन माना जाता है।

रऊफ का यह इशारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय फैंस ने उनकी इस हरकत की जमकर आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया।

—————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत:172 रन का टारगेट 18.5 ओवर में चेज किया; अभिषेक ने फिफ्टी लगाई

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने रविवार रात को सुपर-4 के दूसरे मैच में पाकिस्तानियों को 6 विकेट से हराया। भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध लगातार 7वां इंटरनेशनल मैच जीता है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply