Punjab Singer Rajveer Jawanda’s condition is critical Fortis Hospital |Bollywood | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक: फोर्टिस अस्पताल में 24 घंटे से वेंटिलेटर पर; हिमाचल में सिर-रीढ़ की हड्‌डी में लगी गंभीर चोट – Punjab News

Punjab Singer Rajveer Jawanda’s condition is critical Fortis Hospital |Bollywood | पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत नाजुक: फोर्टिस अस्पताल में 24 घंटे से वेंटिलेटर पर; हिमाचल में सिर-रीढ़ की हड्‌डी में लगी गंभीर चोट – Punjab News


हिमाचल के बद्दी में सड़क हादसे का शिकार हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार से ही उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि हादसे के बाद जिस हालत में जवंदा को लाया ग

.

उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही उनका हाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जवंदा के लिए दुआ की हैं।

इनके अलावा सिंगर कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, जस बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जी खान, जीत जगजीत, मलविंदर सिंह कंग और मलकीत रॉनी भी अस्पताल पहुंचे। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी जवंदा के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना की। इंद्रजीत निक्कू ने भी वीडियो जारी कर जवंदा के सेहत की कामना की।

बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था।

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती के बाहर के 3 PHOTOS…

फोर्टिस अस्पताल के बाहर राजवीर जवंदा के लिए अस्पताल के बाहर लोग अरदास कर रहे।

फोर्टिस अस्पताल के बाहर राजवीर जवंदा के लिए अस्पताल के बाहर लोग अरदास कर रहे।

राजवीर जवंदा को देखने पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख।

राजवीर जवंदा को देखने पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख।

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती राजवीर को देखने पहुंचे अन्य सिंगर।

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती राजवीर को देखने पहुंचे अन्य सिंगर।

सिंगर राजवीर जवंदा से जुड़ी अहम बातें…

  • लुधियाना के पोंना गांव में हुआ जन्म: राजबीर जवंदा एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक, अभिनेता, मॉडल और लेखक हैं। वे पंजाबी संगीत उद्योग में अपनी अनोखी गायकी शैली और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 1990 में पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं तहसील के पोंना गांव में एक सिख जट्‌ट परिवार में हुआ था।
  • पंजाब पुलिस में भी काम किया: राजबीर का परिवार पंजाब पुलिस से जुड़ा हुआ है। उनके पिता का नाम करम सिंह जवंदा है, जो एक पुलिस अधिकारी थे। मां का नाम परमजीत कौर है। बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि थी। उन्होंने स्कूल के दिनों में गुरु लल्ली खान से गायकी सीखी और गुरदास मान के गीत सुनकर प्रेरित हुए। जवंदा ने खुद भी कुछ समय तक पंजाब पुलिस में काम किया लेकिन उसके बाद सिंगिंग को करियर बना लिया।
  • 2016 में शुरू हुआ गायिकी का सफर: राजबीर का 2016 में डेब्यू सिंगल “कली जवंदे दी” से शुरुआत की। अगले ही साल “मुकाबला” ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके हिट गानों में “पटियाला शाही पग”, “केसरी झंडे”, “शौकीन”, “लैंडलॉर्ड”, “सरनेम” है। 2017 में “कंगणी” (माही शर्मा के साथ) ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए, जो उनका ब्रेक थ्रू हिट साबित हुआ। वे लोक वाद्ययंत्रों जैसे तुंबी बजाने में भी कुशल हैं।
  • सूबेदार जोगिंदर सिंह से एक्टिंग में डेब्यू: 2018 में पंजाबी फिल्म “सूबेदार जोगिंदर सिंह” से डेब्यू किया, जहां उन्होंने सिपाही बहादुर सिंह का किरदार निभाया। अन्य फिल्में: “काका जी” (2019), “जिंद जां” (2019), “मिंदो तहसीलदारनी” (2019) में भी शानदार भूमिका निभाई। इसके अलावा सिकंदर 2 व जिंद जान में भी एक्टिंग की।

अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन की 5 अहम बातें…

  • रेफर कर लाया गया: मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा- पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को 27 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल, मोहाली रेफर किया गया था।
  • दोपहर में भर्ती कराया, सिर-रीढ़ की हड्‌डी पर गंभीर चोट: दोपहर 1:45 बजे बेहद गंभीर हालत में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।
  • सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक भी हुआ: फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में लाने से पहले सिविल अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक भी हुआ था।
  • एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा: जवंदा के अस्पताल पहुंचते ही इमरजेंसी और न्यूरोसर्जरी टीमों ने तुरंत उनकी जांच की। डिटेल्ड जांच और चेकअप किए गए।
  • वेटिंलेटर पर लेकिन हालत गंभीर: जवंदा को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही है।

——————



Source link

Leave a Reply