- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Filmfare Award 2025: Alia Bhatt And Kareena Kapoor Khan Are Being Challenged By Newcomers, With The Film “Lapataa Ladies” Receiving 13 Nominations.
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिल्मफेयर अवॉर्ड की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन मिले हैं। इसके अलावा स्त्री को 8 और भूल भुलैया 3 को 5 नॉमिनेशन मिले हैं।
फिल्म लापता लेडीज की न्यूकमर लीड एक्ट्रेसेस नितांशी गोएल और प्रतिभा क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में आलिया भट्ट और करीना कपूर को टक्कर दे रही हैं। फिल्म के लीड एक्टर स्पर्श श्रीवास्तव को भी क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव के साथ नॉमिनेशन मिला है।
बेस्ट फिल्म
- आर्टिकल 370
- भूल भुलैया 3
- किल
- लापता लेडीज
- स्त्री 2
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल
- अभिषेक बच्चन – आई वांट टू टॉक
- अजय देवगन – मैदान
- अक्षय कुमार – सरफिरा
- ऋतिक रोशन – फाइटर
- कार्तिक आर्यन – चंदू चैंपियन
- राजकुमार राव – स्त्री 2
क्रिटिक अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर
- अभिषेक बच्चन – आई वांट टू टॉक
- प्रतीक गांधी – मडगांव एक्सप्रेस
- राजकुमार राव – श्रीकांत
- रणदीप हुड्डा – स्वातंत्र्य वीर सावरकर
- स्पर्श श्रीवास्तव – लापता लेडीज
बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल
- आलिया भट्ट – जिगरा
- करीना कपूर खान – क्रू
- कृति सेनन – तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- श्रद्धा कपूर – स्त्री 2
- तब्बू – क्रू
- यामी गौतम – आर्टिकल 370
क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस
- आलिया भट्ट – जिगरा
- करीना कपूर खान – द बकिंघम मर्डर्स
- नितांशी गोयल – लापता लेडीज
- प्रतिभा रांटा – लापता लेडीज
- विद्या बालन – दो और दो प्यार
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
- पंकज त्रिपाठी – स्त्री 2
- परेश रावल – सर्फिरा
- आर. माधवन – शैतान
- राघव जुयाल – किल
- रवि किशन – लापता लेडीज
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
- अहिल्या बमरू – आई वांट टू टॉक
- छाया कदम – लापता लेडीज
- जानकी बोडीवाला – शैतान
- माधुरी दीक्षित – भूल भुलैया 3
- प्रियमणि – आर्टिकल 370
बेस्ट डायरेक्टर
- आदित्य सुहास जांभले – आर्टिकल 370
- अमर कौशिक – स्त्री 2
- अनीस बज्मी – भूल भुलैया 3
- किरण राव – लापता लेडीज
- निखिल नागेश भट्ट – किल
क्रिटिक अवॉर्ड- बेस्ट फिल्म
- आई वांट टू टॉक
- लापता लेडीज
- मैदान
- मेरी क्रिसमस
- द बकिंघम मर्डर्स
बेस्ट म्यूजिक एल्बम
- बैड न्यूज
- भूल भुलैया 3
- लापता लेडीज
- मैदान
- स्त्री 2
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
बेस्ट लिरिक्स
- कौसर मुनीर – सिरफिरा (चंदू चैंपियन)
- प्रशांत पांडे – सजनी (लापता लेडीज)
- सिद्धांत कौशल – निकट (किल)
- स्वानंद किरकिरे – धीमे धीमे (लापता लेडीज)
- वरुण ग्रोवर – रात अकेली थी (मेरी क्रिसमस)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर-मेल
- अरिजीत सिंह – सजनी (लापता लेडीज)
- जावेद अली – मिर्जा (मैदान)
- करण औजला – तौबा तौबा (बैड न्यूज़)
- पवन सिंह – आई नई (स्त्री 2)
- सोनू निगम – मेरे ढोलना (भूल भुलैया 3)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर-फीमेल
- अनुमिता नदेसन – तेनु संग रखना (जिगरा)
- मधुबंती बागची – आज की रात (स्त्री 2)
- रेखा भारद्वाज – निकट (किल)
- शिल्पा राव – इश्क जैसा कुछ (फाइटर)
- श्रेया घोषाल – धीमे धीमे (लापता लेडीज)
70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा 11 अक्टूबर को होगी। अवॉर्ड सेरेमनी इस साल अहमदाबाद के AKA अरेना में आयोजित होने वाली है। ये दूसरी बार है जब सेरेमनी गुजरात में रखी गई है।