पंजाबी गाने कमला के वीडियो शॉट में किरदार निभाते जवंदा।
हरियाणा के पिंजौर में बाइक एक्सीडेंट में घायल हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सिर और रीढ़ की चोटों के कारण उनका इलाज न्यूरोस
.
गुरुद्वारों में उनके लिए अरदास (प्रार्थनाएं) की जा रही हैं। साथ ही, अस्पताल में उनका हाल-चाल जानने सिंगर, नेता और कई नामी लोग रोज पहुंच रहे हैं।
मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने?
- 27 सितंबर: दोपहर करीब 1:45 बजे राजवीर जवंदा को फोर्टिस अस्पताल लाया गया। उन्हें सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचते ही उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पहले कार्डियक अरेस्ट भी आया था। हालत बहुत नाजुक थी।
- 28 सितंबर: डॉक्टरों ने बताया कि वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं। न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार इलाज कर रही है। स्थिति में कोई खास सुधार नहीं।
- 29 सितंबर: स्थिति में थोड़ा सुधार आया, लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट अब भी जारी। डॉक्टरों की टीम की 24 घंटे निगरानी में हैं।
- 30 सितंबर: शरीर में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। इससे शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। रीढ़ की हड्डी की MRI में पता चला कि गर्दन और पीठ में गहरी चोटें हैं। इसके चलते हाथ-पैरों में कमजोरी है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ सकता है।
इलाज अभी किस स्थिति में है? राजवीर की हालत फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर है। डॉक्टरों की टीम उनके ब्रेन, स्पाइनल कॉर्ड और फेफड़ों पर खास नजर रख रही है। फिलहाल कोई सर्जरी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञ हर 12 घंटे में उनकी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

सीएम भगवंत मान सिंगर के परिवारों से मिलते हुए। फाइल फोटो।
सीएम से लेकर सिद्धू के पिता तक मिले पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत जानने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार दोपहर को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से जवंदा की तबीयत को लेकर अपडेट ली। सीएम ने कहा था कि शनिवार के मुकाबले जवंदा की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। उस दिन कई पंजाबी सिंगर्स भी अस्पताल पहुंचे थे और सभी ने उनके जल्द ठीक होने की अरदास की थी।
सांडों की वजह से जीप से टकराई बाइक राजवीर जवंदा का एक्सीडेंट 27 सितंबर (शनिवार) को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ। वे बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रोड पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे, जिनसे बचने के चक्कर में जवंदा की बाइक सामने से आ रही जीप से टकरा गई।
जवंदा को दो बार किया रेफर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद जवंदा को पास के शौरी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर विमल के मुताबिक, उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बाहर ही चेक करना पड़ा। वे बेसुध थे और पल्स बहुत धीमी थी। प्राथमिक इलाज के बाद पहले पंचकूला रेफर किया गया, फिर हालत गंभीर देखते हुए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल भेजा गया।

