अहमदाबाद10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। मुकाबले के पहले दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर समेटने के बाद भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बना लिए हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 104 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन पर नाबाद लौटे। जडेजा से पहले ध्रुव जुरेल (125 रन) और केएल राहुल (100 रन) ने भी सेंचुरी लगाई।
पहली पारी के आधार पर भारत की बढ़त 286 रन की हो गई है। अब इस बात की संभावना काफी बढ़ गई है कि यह मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो जाए। वेस्टइंडीज अगर दूसरी पारी में संघर्ष करता है, तब भी मैच का चौथे दिन से आगे जा पाना काफी मुश्किल है। मैच का स्कोरबोर्ड

* भारत की बैटिंग जारी है।
हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हुए कप्तान गिल भारतीय टीम ने दूसरे दिन 121/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन के अपने स्कोर में 32 रन और जोड़े। वे पूरे 50 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स को कैच थमा बैठे। गिल ने 48 गेंदों का सामना किया और 4 चौके जमाए। गिल और केएल राहुल ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 98 रन जोड़े।

केएल राहुल ने करियर की 11वीं सेंचुरी जमाई भारतीय ओपनर केएल राहुल ने करियर की 11वीं सेंचुरी जमाई। वे पूरे 100 रन बनाकर आउट हुए।उन्होंने 197 गेंदों का सामना किया और 12 चौके जमाए। उनका विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वारिकैन को मिला।
यह राहुल की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दूसरी सेंचुरी है। उन्होंने सबसे ज्यादा पांच सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ जमाई है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके नाम दो-दो सेंचुरी है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक-एक शतक लगाया है।

जुरेल और जडेजा के बीच 206 रन की पार्टनरशिप जिस समय राहुल आउट हुए थे भारत का स्कोर 218 रन था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 206 रन की पार्टनरशिप कर भारत को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
जुरेल ने 190 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह जुरेल के टेस्ट करियर का पहला शतक है। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 90 रन था।
वहीं, जडेजा ने 168 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के जमाते हुए सेंचुरी बनाई। वे अपनी अब तक 176 गेंद खेलकर 104 रन बना लिए हैं।

तीसरे दिन कैसे खत्म हो सकता है मुकाबला भारतीय टीम की बढ़त ऑलरेडी 286 रन की हो गई है। चौथे दिन टीम इंडिया 400 के आस-पास की लीड लेकर पारी घोषित कर सकती है। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 44 ओवर ही टिक पाई थी। दूसरी पारी में भी ऐसा होता है तो यह मैच तीसरे दिन ही अपने अंजाम पर पहुंच सकता है।
दिन भर के खेल का हाल जानने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए
अपडेट्स
11:22 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
स्टंप्स : भारत का स्कोर 448/5, जडेजा-सुंदर नाबाद लौटे
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है।
11:11 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रवींद्र जडेजा का छठा शतक
126वें ओवर की तीसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने जोमेल वारिकन की तीसरी बॉल पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। उसके बाद अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में सेलिब्रेट किया। जडेजा ने बल्ले को तलवार की तरह हवा में लहराया।
11:03 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट
123वें ओवर में भारत ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर ध्रुव जुरेल 125 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें खारी पियर को शाई होप के हाथों कैच कराया। पियर ने 206 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की।
10:48 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
पहली पारी में भारत का स्कोर 400 पार
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में अपनी पहली पारी में 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
जुरेल ने 120वां ओवर डाल रहे जोमेल वारिकन की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसी चौके ने टीम का स्कोर 400 पार पहुंचा दिया।
इसी बीच, जुरेल और जडेजा ने 200 रन की साझेदारी पूरी की।
10:36 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ध्रुव जुरेल की पहली टेस्ट सेंचुरी
116वें ओवर में ध्रुव जुरेल ने पहली टेस्ट सेंचुरी पूरी की। उन्होंने रोस्टन चेज के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया और शतक पूरा किया।
10:28 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जुरेल-जडेजा की पार्टनरशिप 150 पार

ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर ली है। टीम ने 218 रन पर चौथा विकेट गंवाया था। तब केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए।
10:13 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने वेस्टइंडीज पर 200 से ज्यादा की बढ़त बनाई
111वें ओवर में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रन से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। रवींद्र जडेजा ने खारी पियर की दूसरी बॉल पर एक रन लिया और बढ़त को 200 पार पहुंचाया।
10:07 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जडेजा ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
10:00 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 350 रन पहुंचा, बढ़त 188 रन
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 350 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। ध्रुव जुरेल ने 108वां ओवर डाल रहे रोस्टन चेज की 5वीं बॉल पर एक रन लिया और टीम को 350 रन तक पहुंचाया।
09:24 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने 100 ओवर बैटिंग की, स्कोर 335/4
भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 100 ओवर बैटिंग कर ली है। टीम ने 4 विकेट पर 335 रन बनाए। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी नाबाद है।
09:08 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
98वें ओवर में वेस्टइंडीज ने नई बॉल ली
98वें ओवर में वेस्टइंडीज ने नई बॉल ले ली है। आमतौर पर 80 ओवर के खेल के बाद नई बॉल उपलब्ध होती है, लेकिन कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेज ने 17 ओवर बाद नई बॉल मंगाई।
08:46 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
टी-ब्रेक: भारत ने दूसरा सेशन भी जीता

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन भी भारतीय टीम के नाम रहा है। इस सेशन में इंडिया ने 29 ओवर बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 108 रन बना डाले।
टीम इंडिया ने सेशन की शुरुआत में केएल राहुल का विकेट गंवाया। फिर ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके स्कोर 300 पार पहुंचा दिया।
08:44 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जडेजा की फिफ्टी, जुरेल भी खेल रहे

फिफ्टी सेलिब्रेट करते रवींद्र जडेजा।
95वें ओवर की दूसरी बॉल पर रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी पूरी की। जोमेल वारिकन के ओवर में एक रल लेकर अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने टेस्ट करियर का 28वां अर्धशतक पूरा किया है।
08:33 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जुरेल-जडेजा की शतकीय साझेदारी
93वें ओवर में ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर रही है। जडेजा ने जोमेल वारिकन के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर साझेदारी को 100 पार पहुंचाया।
08:22 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत की बढ़त 150 पार, जुरेल-जडेजा क्रीज पर
91वें ओवर में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 150 रन से ज्यादा बढ़त हासिल की। ध्रुव जुरेल ने जोहान लेयने की आखिरी बॉल पर एक रन लिया और टीम को बढ़त को 150 पार पहुंचाया।
07:57 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जुरेल ने टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी लगाई

ध्रुव जुरेल ने ग्रीव्स की बॉल पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की।
86वें ओवर की पांचवीं बॉल पर ध्रुव जुरेल ने कट शॉट पर चौका लगाकर टेस्ट करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी की। जस्टिन ग्रीव्स ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी थी, जिसे ध्रुव ने ऑफ साइड पर खेला। फिफ्टी लगाने के बाद जुरेल ने सैल्यूट करके करके सेलिब्रेट किया।
07:35 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जुरेल-जडेजा की फिफ्टी पार्टनरशिप

जुरेल-जडेजा की साझेदारी ने भारत को 250 पार पहुंचाया।
81वें ओवर में ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। टीम ने 218 रन के स्कोर पर केएल राहुल का विकेट गंवाया था।
07:17 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जडेजा के चौके से भारत का स्कोर 250 पार
75वें ओवर में भारत ने 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जडेजा ने रोस्टन चेज के ओवर की तीसरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके के सहारे भारतीय टीम का स्कोर 250 पार हो गया।
07:12 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
जडेजा भारत में 50वें टेस्ट में उतरे
06:57 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया
71वें ओवर में ध्रुव जुरेल ने भारतीय पारी का पहला छक्का लगाया। रोस्टन चेज की बैक ऑफ लेंथ बॉल पर ध्रुव जुरेल बैकफुट पर गए और मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का लगाया।
06:35 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल लंच के बाद पहले ओवर में आउट

भारत ने लंच के बाद पहले ओवर में विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोमेल वारिकन ने जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच कराया। राहुल ने लंच ब्रेक से ठीक पहले शतक पूरा किया था।
06:06 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
लंच ब्रेक: भारत ने दिन का पहला सेशन जीता

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन भी भारतीय टीम के नाम रहा है। 29 ओवर के इस सेशन में भारत ने 97 रन बनाए, हालांकि टीम ने एक विकेट भी गंवाया।
इस सेशन में कप्तान गिल फिफ्टी बनाकर आउट हुए। उन्होंने बतौर कप्तान भारत में पहला अर्धशतक लगाया है। लंच से पहले राहुल ने शतक पूरा किया।
05:58 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
केएल राहुल का 11वां शतक
05:47 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत का स्कोर 200 पार, राहुल खेल रहे
62वें ओवर में भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल ने खारी पियर के ओवर की दूसरी बॉल पर 2 रन लिया और टीम स्कोर 200 पार पहुंचाया।
05:30 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
रोस्टन चेज को दूसरा विकेट, गिल आउट हुए

57वें ओवर में भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेज ने जस्टिन ग्रीव्स के हाथों कैच कराया।

05:28 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
गिल की टेस्ट में 8वीं फिफ्टी, बतौर कप्तान भारत में पहली
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 56वें ओवर में खारी पियर की आखिरी बॉल पर एक रन लिया और फिफ्टी लगाई।
05:04 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
गिल के टेस्ट में 300 चौके
05:00 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारत ने वेस्टइंडीज पर बढ़त हासिल की
50वें ओवर की पहली बॉल पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर बढ़त हासिल की। कप्तान गिल ने खारी पियर की पहली बॉल पर चौका लगाया और टीम को बढ़त दिला दी। वेस्टइंडीज पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
04:42 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
भारतीय टीम का स्कोर 150 पार, राहुल-गिल खेल रहे
46वें ओवर में भारतीय टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जस्टिन ग्रीव्स की आखिरी बॉल पर शुभमन गिल ने चौका लगाया और टीम स्कोर 150 पार पहुंचाया।
04:28 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल और गिल की फिफ्टी पार्टनरशिप
43वें ओवर में ओपनर केएल राहुल और शुभमन गिल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। जैडन सील्स की आखिरी बॉल पर गिल ने 2 रन लिए और राहुल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।
04:08 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल ने दिन की दूसरी बॉल पर चौका लगाया

दिन का खेल शुरू करने से पहले गिल-राहुल।
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। केएल राहुल ने दिन का पहला ओवर डाल रहे जैडन सील्स की दूसरी बॉल पर चौका लगा दिया।
03:57 AM3 अक्टूबर 2025
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया के आगे वेस्टइंडीज पहले दिन ही बेदम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले दिन के 82.1 ओवर शुभमन गिल की टीम हावी रही। वेस्टइंडीज 44.1 ओवर में 162 पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने दो विकेट पर 121 रन बना लिए। पढ़ें पूरी खबर