Rohtak Hisar Research body Sandeep Arya Surya Namaskar poland Scientist Dr steak Haryana | हरियाणा के इंटरनेशनल योग खिलाड़ी पर रिसर्च: पोलैंड के वैज्ञानिकों ने 15 दिन जांचा शरीर; 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया – Rohtak News

Rohtak Hisar Research body Sandeep Arya Surya Namaskar poland Scientist Dr steak Haryana | हरियाणा के इंटरनेशनल योग खिलाड़ी पर रिसर्च: पोलैंड के वैज्ञानिकों ने 15 दिन जांचा शरीर; 37 घंटे लगातार सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया – Rohtak News


बैंगलोर में संदीप आर्य के शरीर पर रिसर्च करते हुए वैज्ञानिक।

हरियाणा के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी संदीप आर्य ने 37 घंटे लगातार बिना रुके सूर्य नमस्कार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। इसको देखकर पोलैंड के वैज्ञानिक यहां पहुंचे। डॉ. स्टेक और उनकी टीम ने अब तक का सबसे बड़ा रिसर्च संदीप आर्य के शरीर पर किया है।

.

हिसार के रहने वाले संदीप आर्य ने मई 2025 में गुजरात के मोटेरा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें लगातार 37 घंटे तक बिना रुके सूर्य नमस्कार किया था। उन्होंने करीब 20 हजार सूर्य नमस्कार किए और एक सूर्य नमस्कार में 12 एक्सरसाइज होती हैं। इस दौरान संदीप आर्य का 15 किलो वजन भी कम होकर 50 किलो रह गया।

वैज्ञानिकों की टीम की जांच पूरी हो गई है। जिसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह की 15 अक्टूबर तक आने की उम्मीद है।

जांच के दौरान के 3 PHOTOS…

संदीप आर्य के शरीर पर रिसर्च करते वैज्ञानिक।

संदीप आर्य के शरीर पर रिसर्च करते वैज्ञानिक।

संदीप आर्य के शरीर की क्षमता की जांच करते वैज्ञानिक।

संदीप आर्य के शरीर की क्षमता की जांच करते वैज्ञानिक।

संदीप आर्य के शरीर पर रिसर्च करते हुए।

संदीप आर्य के शरीर पर रिसर्च करते हुए।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, रिसर्च से संबंधित सभी बातें…

  • शरीर की क्षमता देख वैज्ञानिकों का गया ध्यान: संदीप आर्य द्वारा लगातार 37 घंटे सूर्य नमस्कार करने की क्षमता को देखते हुए पोलैंड के वैज्ञानिक डॉ. स्टेक ने संदीप के शरीर पर रिसर्च करने के लिए कॉल किया था। संदीप की सहमति मिलने के बाद डॉ. स्टेक 17 सितंबर से संदीप के शरीर पर बैंगलोर में रिसर्च कर रहे थे, जो 3 अक्टूबर को पूरी हुई है।
  • बेंगलुरु की यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च: डॉ. स्टेक ने संदीप के शरीर पर रिसर्च करने के लिए भारतीय वैज्ञानिक डॉ. रमेश, डॉ. दामोदिनी, सौरव, रवि, केदार का सहयोग लिया, जिनके साथ बेंगलुरु के स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान यूनिवर्सिटी में रिसर्च की और संदीप के शरीर से सैंपल भी लिए गए है। रिसर्च का परिणाम 15 अक्टूबर को आएगा।
  • 100 प्रतिशत स्वस्थ मिले शरीर के अंग: संदीप आर्य ने बताया कि डॉ. स्टेक की रिसर्च में उसके शरीर के सभी अंग लीवर, किडनी, हार्ट 100 प्रतिशत स्वस्थ व मजबूत पाए गए है। संदीप आर्य ने बताया कि लगातार 10 घंटे सूर्य नमस्कार करने के बाद डॉ. स्टेक ने उसके शरीर पर रिसर्च की, जिसके बाद भी शरीर में किसी प्रकार की थकावट नहीं मिली।
  • रिसर्च से करीब 20 दिन पहले भोजन किया बंद: संदीप ने बताया कि उसका बीपी, धड़कन नॉर्मल मिला। दिमाग बिल्कुल शांत और शरीर में पहले से अधिक ऊर्जा देखने को मिली। संदीप ने बताया कि रिसर्च से करीब 20 दिन पहले भोजन करना बंद कर दिया था। केवल नारियल पानी का सेवन करते हुए हजारों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
  • रोजाना करने चाहिए 200 सूर्य नमस्कार: आर्य ने बताया कि पोलैंड के वैज्ञानिक डॉ. स्टेक ने आश्वासन दिया कि वह उसके ऊपर एक पुस्तक भी लिखेंगे, जिसे पढ़कर लोग सूर्य नमस्कार को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे। रिसर्च के बाद डॉ. स्टेक ने कहा है कि रोजाना 200 सूर्य नमस्कार करने से शरीर की ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है, जितनी संदीप आर्य की है।
संदीप के दिमाग की जांच करते वैज्ञानिक।

संदीप के दिमाग की जांच करते वैज्ञानिक।

अब पढ़िए, साधारण परिवार के संदीप को कैसी मिली सूर्य नमस्कार की प्रेरणा…

  • साधारण परिवार में हुआ संदीप का जन्म: संदीप आर्य जांगड़ा का जन्म 17 मई 1995 को एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता धर्मपाल जांगड़ा राजमिस्री हैं। जब संदीप 10 साल के थे, उस समय उनकी मां कृष्णा देवी का निधन हो गया। इसके बाद पिता ने संदीप को ननिहाल में भेज दिया, जहां संदीप की परवरिश हुई। संदीप के 2 बड़े भाई हैं, जो राज मिस्त्री हैं।
  • बाबा रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की हुई शुरुआत: संदीप आर्य ने बताया कि वह हिसार के फरीदपुर गांव के रहने वाले हैं। साल 2010 में उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की शुरुआत की थी। तब से वह रोजाना सूर्य नमस्कार करते हैं और 5 बार खुद का ही रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना चुके हैं।
  • 37 घंटे सूर्य नमस्कार कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा: संदीप आर्य अब तक सूर्य नमस्कार में 5 बार रिकॉर्ड बनाकर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने पांचवां रिकॉर्ड 2024 में बनाया था, जब अंतरराष्ट्रीय सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उन्होंने 15 हजार बार सूर्य नमस्कार किया था। हालांकि अब 37 घंटे में 20 हजार बार सूर्य नमस्कार कर उन्होंने अपना ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
  • अमेरिका और लंदन की रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज: संदीप आर्य का नाम सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज है। नए रिकॉर्ड के साथ संदीप का नाम अमेरिका और लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है।
सूर्य नमस्कार के बाद संदीप का बीपी व अन्य जांच करते वैज्ञानिक।

सूर्य नमस्कार के बाद संदीप का बीपी व अन्य जांच करते वैज्ञानिक।

एक सूर्य नमस्कार में 12 एक्सरसाइज संदीप आर्य ने बताया कि एक सूर्य नमस्कार में 12 प्रकार की एक्सरसाइज होती हैं, जिन्हें एक के बाद एक लगातार बिना रुके किया जाता है। ऐसे ही लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार उन्होंने किए, जिसके बाद यह रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब हुए हैं। इसके लिए गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल और योगगुरु बाबा रामदेव ने भी उन्हें बधाई दी।



Source link

Leave a Reply