मोगा की रैपर परम से वीडियो कॉल पर बात करते बालीवुड एक्टर सोनू सूद।
पंजाब के मोगा की वायरल गर्ल रैपर परम को बालीवुड एक्टर सोनू सूद ने मुंबई आने का न्योता दिया। उन्होंने वीडियो कॉल पर परम से बात की। जब सोनी सूद ने कहा कि मुंबई आओ तो परम ने कहा कि वह आ रही हैं। उनका वहां पर एक शो है। इस सोनू सूद ने कहा कि चलो ये तो और
.

दैट गर्ल सांग में परम।
सोनू सूद बहन माल्विका ने करवाई बात
दुनियाभर में अपने रैप के जरिए वायरल हो रही परम के साथ सोनू सूद की बात उनकी बहन माल्विका ने करवाई। वीडियो कॉल में वे बीच-बीच में परम की उपलब्धियों को बारे में बताती हैं। माल्विका ने सोनू सूद से हुई इस वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही इसे सोनी सूद के इंस्टा पेज आई लव सोनू पर भी शेयर किया है। परम को पहला शो मिला दैट गर्ल टाइटल से आए उसके सांग के बाद परम को अपना पहला शो मिला है। इसके लिए परम तैयारियों में जुटी हुई हैं। परम वीडियो कॉल पर सोनू सूद को बताती हैं कि उसका मुंबई में शो है। इसके बाद वह उनसे मिलने के लिए आएंगी। इस पर सोनू सूद ने पूछा कि मुंबई में शो कहां है तो परम नहीं बता पाईं। हालांकि माल्विका ने कहा कि भैया अभी इसे वैन्यू पता नहीं है। इस पर सोनू सूद ने कहा कि चलो कोई बात नहीं। जब पता चले तो बताना। किसी तरह की भी हेल्प होगी मैं करने के लिए तैयार हूं।

परम की साधारण आवाज को लोग पंजाब सहित पूरे देश में पसंद कर रहे हैं।
एक गीत ने मोगा से मुंबई तक पहुंचाया परम की कहानी सिर्फ एक गाने की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और सपनों की मिसाल है। परम की मेहनत और पैशन ने उसे आज मोगा की गलियों से मुंबई तक पहुंचा दिया है। हालांकि परम ने अपने शो की डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है। केवल इतना ही बताया कि उसका शो होने वाला है। दाना मंडी मोगा से किया संगीत का सफर शुरू परम का परिवार बेहद साधारण है, मां लोगों के घरों में काम करती हैं और पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। 10वीं क्लास से उन्हें म्यूजिक का शौक हुआ। परम के गांव की महिला ने बताया कि उसके मामा जागरण में गाते थे। इससे परम को गाने का शौक हुआ। दाना मंडी मोगा से किया संगीत का सफर शुरू दै गर्ल गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट इस गीत को लिखने वाले साब भी परम के क्लासमेट हैं। परम और साब मोगा की दाना मंडी में हिप-हॉप में रुचि रखने वाले कॉलेज के अन्य लड़के-लड़कियों के साथ मिलते थे। ये खुली और शांत जगह थी, इसलिए रोज यहां गाने की प्रैक्टिस करते और उसे रिकॉर्ड कर लेते। इसको वह अपने इंस्टा पर ‘सायफर पीबी29 यूजरनेम वाले साब के पेज ‘मालवा हुड’ पर अपलोड कर देते थे। इसी से उनको ब्रेक थ्रू मिला और आज दोनों पंजाब सहित दुनिया की गली-गली तक पहुंच गए हैं।