Bollywood actor Salman Khan asks help for Punjab flood victims in bigg boss show | Bollywood actor Salman Khan | Punjab | Bigg Boss | सलमान खान बोले- अब हमारी बारी है: पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की मदद की अपील, कहा- ये कौम कभी किसी को भूखा नहीं लौटाती – Jalandhar News

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने शो बिगबॉस में पंजाब बाढ़ पर बयान दिया।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिगबॉस में पंजाब में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताई और मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब हमेशा जरूरतमंदों की मदद करता रहा है, लेकिन आज खुद एक विकट परिस्थिति में है, इसलिए आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए।

.

सलमान खान ने बताया कि पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही मची है। किसानों के घर बह गए हैं और कई घर गिर गए हैं, जिससे उन लोगों के पास रहने की जगह नहीं बची, जबकि ये वही किसान हैं जो हमारे लिए खाना उगाते हैं।

सलमान बोले- ये कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है सलमान खान ने कहा कि यह कौम सोशल सर्विस के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि यह कौम लंगर और बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद के लिए प्रसिद्ध है। सैकड़ों सालों तक इस कौम ने लोगों को खाना बांटा है, किसी को निराश नहीं किया और भूखे पेट वापस नहीं भेजा।

सलमान ने कहा कि अब हमारी बारी है, हमें भी अपना योगदान देना चाहिए। पंजाब के कई सिंगर पहले ही मदद कर चुके हैं, और हम लोग भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता की कोशिश कर रहे हैं।

सोनू सूद खुद अपनी टीम के साथ मदद के लिए पहुंचे।

सोनू सूद खुद अपनी टीम के साथ मदद के लिए पहुंचे।

कलाकारों का बढ़ता सहयोग बॉलीवुड और पॉलीवुड के कई कलाकार पंजाब के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क, अर्जुन ढिल्लों और सुनंदा शर्मा जैसे सितारे बाढ़ पीड़ितों की मदद कर चुके हैं।

Source link

Leave a Reply