Prasoon Joshi reached Kishore Samadhi Sthal after visiting Omkareshwar | प्रसून जोशी बोले- किशोर दा गीतों को जीते थे: खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित होंगे; अबतक 27 हस्तियों को मिल चुका है सम्मान – Khandwa News

Prasoon Joshi reached Kishore Samadhi Sthal after visiting Omkareshwar | प्रसून जोशी बोले- किशोर दा गीतों को जीते थे: खंडवा में राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित होंगे; अबतक 27 हस्तियों को मिल चुका है सम्मान – Khandwa News


गीतकार प्रसून जोशी ने किशोर कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रसिद्ध गीतकार, पटकथा लेखक और कवि प्रसून जोशी खंडवा में हैं। उन्हें आज रात 8:30 बजे राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले जोशी इंदौर से ओंकारेश्वर पहुंचे और ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

.

इसके बाद शाम 6 बजे वे किशोर कुमार के समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पसंदीदा डिश दूध-जलेबी का भोग लगाया गया। उन्होंने किशोर दा की याद में एक गीत भी गुनगुनाया।

किशोर दा के भीतर बाल सुलभ जीवित रहा- प्रसून जोशी सम्मान और किशोर दा के जीवन पर अपने विचार साझा करते हुए प्रसून जोशी ने कहा किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे इससे जुड़ने का सौभाग्य मिल रहा है। किशोर दा निष्कलंक, सहज और कलकल बहने वाले व्यक्ति थे। वो लोगों को हंसी और दर्द, दोनों दुनिया में ले जाते थे।

सोचता हूं, किशोर दा गा रहे होते तो कैसे गा रहे होते जोशी ने कहा किशोर दा बांटने में विश्वास रखते थे। चाहे सुख हो या दुख, वो उसे दूसरों तक पहुंचाते थे। मैं आज भी कई गीत लिखते समय सोचता हूं कि अगर किशोर दा गा रहे होते तो कैसे गा रहे होते। उन्होंने मौजूदा दौर के गीत-संगीत पर भी कहा आज कई गायक शब्दों के साथ न्याय नहीं कर पाते। लेकिन किशोर दा के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।

जब वो मस्ती भरा गीत गाते थे तो लगता था मस्ती के अलावा कुछ नहीं है। जब दर्द भरा गीत गाते थे तो लगता था दुनिया में केवल पीड़ा ही है। आज टेक्नोलॉजी ने संगीत को बदल दिया है, लेकिन किशोर दा हमें याद दिलाते हैं कि सच्चाई हमेशा खुदरा होती है।

पुलिस लाइन ग्राउंड पर होने जा रहा आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड पर सम्मान समारोह का कार्यक्रम रात 8.30 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वर्चुअली उपस्थिति में अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। अलंकरण के बाद मुंबई के हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी।

अब तक 27 हस्तियों को दिया जा चुका है सम्मान 1997 से अब तक फिल्म जगत से जुड़े कई सितारों को यह सम्मान दिया जा चुका है। इस साल 2024-25 का किशोर कुमार सम्मान गीतकार प्रसून जोशी को दिया जा रहा है। मप्र संस्कृति विभाग की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मौजूद रहेंगे।

5 लाख रूपए की राशि, सम्मान पट्टिका दी जाएगी संस्कृति विभाग के संचालक, एनपी नामदेव ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण से सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को अलंकृत किया जाएगा। इसके अंतर्गत सम्मान स्वरूप 5 लाख रुपए की टैक्स मुक्त राशि व सम्मान पट्टिका दी जाएगी। यह सम्मान अभिनय, पटकथा लेखन, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है।



Source link

Leave a Reply