Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्टूबर को, सुबह से ही शुरू हो जाएगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ महूर्त

Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्टूबर को, सुबह से ही शुरू हो जाएगा सोना-चांदी खरीदने का शुभ महूर्त



Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है. धनतेरस से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. धनतेरस का दिन धन की देवी लक्ष्मी, स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही सोने-चांदी जैसे आभूषणों की खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन अक्षय तृतीया के समान ही शुभ माना जाता है.

पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला धनतेरस का त्योहार धन और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक है. अगर आप धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदने जा रहे हैं या पूजा-पाठ करने वाले हैं तो यहां देख लीजिए शुभ मुहूर्त.

धनतेरस पर खरीदारी के 18 घंटे 6 मिनट का समय

इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोगों को खूब समय मिलेगा. धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए दोपहर 12:18 से लेकर 19 अक्टूबर सुबह 06:24 तक का समय रहेगा.

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त (Gold Silver Shopping Time)

धनतेरस के शुभ दिन पर अगर आप सोने-चांदी जैसे मूल्यवाण धातु खरीद रहे हैं तो इसे खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर जान लें. क्योंकि कहा जाता है कि, धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त के दिन खरीदी गई चीजों में तेरह गुणा वृद्धि होती है. आइये जानते हैं 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.

सोना-चांदी खरीदने के 3 शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त- सुबह 8:50 से सुबह 10:33 तक. 

दूसरा मुहूर्त- सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक रहेगा.

तीसरा मुहूर्त- शाम 07:16 से रात 8:20 तक रहेगा.

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Puja Muhurat)

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव, भगवान विष्णु और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान है. इस दिन पूजा के लिए शाम 07:12 से रात 09:22 तक का समय उत्तम रहेगा.

ये भी पढ़ें: Yamraj: जब मृत्यु के देवता यमराज की खुद हो गई मौत, जानें फिर क्या हुआ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply