कुछ ही क्षण पहलेलेखक: आशीष तिवारी
- कॉपी लिंक

फिल्म शोले में जेलर का किरदार निभाने वाले पॉपुलर एक्टर गोवर्धन असरानी का आज निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। उनका निधन दोपहर 1 बजे हुआ है।
गोवर्धन असरानी के मैनेजर बाबू भाई ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि असरानी को 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी छाती में पानी भर गया था। 4 दिनों के इलाज के बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है….