rajvir-jawanda-health-update-critical-on-ventilator | पंजाबी सिंगर जवंदा 7वें दिन भी लाइफ सपोर्ट पर: होश में नहीं आए, दिल दवाओं से चल रहा; हादसे के बाद बढ़े फॉलोअर्स – Punjab News

rajvir-jawanda-health-update-critical-on-ventilator | पंजाबी सिंगर जवंदा 7वें दिन भी लाइफ सपोर्ट पर: होश में नहीं आए, दिल दवाओं से चल रहा; हादसे के बाद बढ़े फॉलोअर्स – Punjab News


पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा। फाइल

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत सातवें दिन भी गंभीर बनी हुई है। गुरुवार शाम फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की ओर से जारी छठे मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि वह अब भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और ब्रेन की स्थिति (न्यूरोलॉजिकल स्टेटस) में कोई बड़ा सुधार नही

.

अब तक अस्पताल की ओर से 6 मेडिकल बुलेटिन जारी किए जा चुके हैं। राजवीर अब तक होश में नहीं आए हैं और किसी से बातचीत नहीं कर पाए हैं। उनकी सलामती के लिए देशभर के गुरुद्वारों में अरदास की जा रही है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उनके बेटे विक्रम बाजवा और कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई नेता फोर्टिस अस्पताल पहुंचे।

दूसरी ओर, राजवीर के सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया लगातार बढ़ रही है। हादसे के दिन यानी 27 सितंबर को जहां उनके इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, अब यह 2.6 मिलियन पार कर चुका है। फेसबुक और यूट्यूब पर भी लाखों नए लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा।

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा।

मेडिकल बुलेटिन में अब तक क्या कहा डॉक्टरों ने?

  • 27 सितंबर: दोपहर 1:45 बजे जवंदा को फोर्टिस अस्पताल लाया गया। उन्हें सिर और रीढ़ की गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया था। हालत बेहद नाजुक थी।
  • 28 सितंबर: राजवीर अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। न्यूरोसर्जन और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार इलाज में जुटी है। स्थिति में कोई खास सुधार नहीं है।
  • 29 सितंबर: हालत में हल्का सुधार हुआ, लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट अब भी जारी है। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है।
  • 30 सितंबर: शरीर में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। रीढ़ की MRI में गर्दन-पीठ में गहरी चोटें मिलीं। हाथ-पैरों में कमजोरी है। डॉक्टरों ने कहा, लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ सकता है।
  • 1 अक्टूबर: क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं। ब्रेन की हालत गंभीर बनी हुई है। कोई बड़ा सुधार नहीं दिखा।
  • 2 अक्टूबर: अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। न्यूरोलॉजिकल स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। दिल के सही काम के लिए दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने कहा- फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।

पोस्ट पर भी मिल रही दुआएं राजवीर जवंदा ने सड़क हादसे से ठीक एक दिन पहले, 26 सितंबर की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 25 सेकेंड की वीडियो पोस्ट की थी, जो ड्रोन से शूट की गई थी। हादसे के बाद अब लोग उसी पोस्ट पर सबसे ज्यादा दुआएं और कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 58 हजार लाइक, 1200 से ज्यादा कमेंट और 483 शेयर हो चुके हैं। उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करके उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि वे दोबारा इसी तरह की वीडियो में राजवीर को देखना चाहते हैं।

अभी किस हालत में है इलाज पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की हालत अभी भी नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती राजवीर की सेहत में थोड़ा सुधार देखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं और उनका शरीर पहले से थोड़ा रिस्पॉन्ड कर रहा है। हालांकि, उनके दिल समेत कुछ अंग अभी भी पूरी तरह से सही तरीके से काम नहीं कर रहे। डॉक्टरों का कहना है कि राजवीर के ठीक होने को लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।



Source link

Leave a Reply