IND vs PAK Chaos: Toss Blunder, Run Out Row & India’s No-Fifty ODI Record | मुनीबा के रनआउट पर पाकिस्तानी कप्तान की अंपायर से बहस: रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा, कीड़ों से परेशान हुए प्लेयर्स; मोमेंट्स

IND vs PAK Chaos: Toss Blunder, Run Out Row & India’s No-Fifty ODI Record | मुनीबा के रनआउट पर पाकिस्तानी कप्तान की अंपायर से बहस: रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा, कीड़ों से परेशान हुए प्लेयर्स; मोमेंट्स


कोलंबो3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लगातार चौथे रविवार भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। इस बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में। कोलंबो में भारत ने 88 रन से जीत दर्ज की।

मैच में कई शानदार लम्हे देखने को मिले। इसमें सबसे खास पाकिस्तानी ओपनर मुनीबा अली का रनआउट रहा। क्रांति गौड़ के ओवर में रन लेने के बाद मुनीबा अंपायर की ओर देख रही थीं, तभी फर्स्ट स्लिप में खड़ीं दीप्ति शर्मा ने गेंद उठाई और स्टंप्स की ओर थ्रो फेंक दिया।

भारतीय प्लेयर्स ने अपील की और मामला थर्ड अंपायर के पास गया। पहली बार में उन्हें नॉट आउट दे दिया गया। कुछ देर बाद थर्ड अंपायर ने फिर रिप्ले देखा, इसमें नजर आया कि गेंद जब स्टंप्स से लगी, तब मुनीबा का बैट क्रीज से बाहर था। टीवी अंपायर ने आउट का फैसला दिया और मुनीबा को पवेलियन लौटना पड़ा।

मुनीबा के वापस जाते समय पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने फोर्थ अंपायर से बहस की, लेकिन फैसला नहीं बदला गया।

पढ़िए IND-W Vs PAK-W मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा

टॉस के दौरान रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स बोला। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया।

2. टॉस के बाद भारत-पाकिस्तान की कप्तान ने हाथ नहीं मिलाया

टॉस के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

टॉस के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले मेंस एशिया कप में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था।

3. सिद्रा नवाज के डाइविंग कैच से हरमनप्रीत आउट

25वें ओवर में भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डायना बेग ने विकेटकीपर सिद्रा नवाज के हाथों कैच कराया। नवाज ने लेग साइड पर छलांग लगाकर डाइव लगाई और कैच पकड़ लिया।

4. जेमिमा रॉड्रिग्ज नो बॉल पर कैच हुई

27वें ओवर में जेमिमा रॉड्रिग्ज आउट होने से बच गईं। वे डायना बेग की चौथी बॉल पर विकेटकीपर सिद्रा नवाज को कैच थमा बैठीं। फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया। वे पवेलियन लौटती, इससे पहले थर्ड अंपायर ने उस बॉल को अमान्य करार दिया। क्योंकि बेग की यह बॉल नो बॉल थी। उसके बाद रॉड्रिग्ज ने फ्री हिट पर चौका भी लगाया।

5. कीड़ों से परेशान हुए प्लेयर्स, पाकिस्तानी कप्तान ने स्प्रे का इस्तेमाल किया

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे करती हुई।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना कीड़ों को भगाने के लिए स्प्रे करती हुई।

मैदान पर छोटे-छोटे कीड़ों के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। पाकिस्तानी कप्तान ने कीड़ों के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया।

हरलीन देओल के शॉट खेलते समय कीड़े उनके सामने आ गए।

हरलीन देओल के शॉट खेलते समय कीड़े उनके सामने आ गए।

6. ऋचा का कैच छूटा, परवेज-नवाज आपस में टकराई

विकेटकीपर ऋचा घोष का कैच लेने की कोशिश में पाकिस्तान की परवेज और नवाज आपस में टकरा गई। (फोटो- स्टार स्पोर्ट्स)

विकेटकीपर ऋचा घोष का कैच लेने की कोशिश में पाकिस्तान की परवेज और नवाज आपस में टकरा गई। (फोटो- स्टार स्पोर्ट्स)

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में ऋचा घोष का कैच छूट गया। डायना बेग ने ओवर की तीसरी बॉल ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद डाली। घोष ने उस पर बल्ला घुमाया और गेंद को पूरी तरह से मिसटाइम कर दिया।

विकेटकीपर नवाज ने कैच लेने के लिए आवाज दी और अपने दाहिनी ओर भागी। वे अपने दस्ताने से गेंद को छू भी पाई, लेकिन बैकवर्ड पॉइंट से तेजी से दौड़ती आ रही परवेज से टकराने के कारण नवाज ठीक से कैच नहीं ले सकी। इस ओवर की पहली बॉल पर ऋचा ने रिवर्स शॉट पर चौका लगाया था।

ऋचा घोष ने 35 बॉल पर 20 रन बनाए।

ऋचा घोष ने 35 बॉल पर 20 रन बनाए।

7. मुनीबा अली का कॉन्ट्रोवर्सियल रन आउट चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली के रन आउट पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई। ओवर की आखिरी गेंद क्रांति गौड़ ने गुड लेंथ पर इनस्विंगर फेंकी। गेंद मुनीबा के पैड्स पर लगी, भारत ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया।

मुनीबा अंपायर की ओर देख रही थीं, तभी फर्स्ट स्लिप में खड़ीं दीप्ति शर्मा ने गेंद उठाई और स्टंप्स की ओर थ्रो फेंक दिया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि मुनीबा ने बैट क्रीज में टिका दिया है, उसके बाद गेंद स्टंप्स को लगी। टीवी अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया।

कुछ देर बाद थर्ड अंपायर ने फिर रिप्ले देखा, इसमें नजर आया कि गेंद जब स्टंप्स से लगी, तब मुनीबा का बैट क्रीज से बाहर था। टीवी अंपायर ने आउट का फैसला दिया और मुनीबा को पवेलियन लौटना पड़ा।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने फोर्थ अंपायर से बहस की, लेकिन फैसला नहीं बदला गया। वहीं टीम इंडिया अगर LBW के लिए रिव्यू लेती तो भी मुनीबा को पवेलियन लौटना पड़ता। क्योंकि वे LBW भी आउट थीं।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना रन आउट के बाद अंपायर से बहस करती हुई।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना रन आउट के बाद अंपायर से बहस करती हुई।

क्या है नियम? ICC के रन आउट नियम नंबर 30.1.2 के मुताबिक अगर बैटर रन दौड़ते समय या डाइव लगाने के दौरान बैट को एक बार क्रीज में रख दे, बैट फिर क्रीज से दूर या हवा में चला जाए और गेंद स्टंप्स से लगे तो बैटर को नॉटआउट दिया जाएगा।

हालांकि, अगर बैटर क्रीज में खड़ी रहे/खड़ा रहे तो गेंद के स्टंप्स से लग जाने तक उसे अपना बैट क्रीज के अंदर ही रखना होगा। मुनीबा के केस में वे न तो भाग रही थीं और न ही डाइव लगा रही थीं। वे बैट क्रीज में रखने के बाद खड़ी थीं। फिर जब गेंद स्टंप्स से लगी, तब वे क्रीज से बाहर थीं। इस कारण उन्हें आउट दिया गया।

8. ऋचा घोष ने अमीन का कैच छोड़ा

विकेटकीपर ऋचा घोष ने पाकिस्तान के 3 बैटर्स के कैच छोड़े।

विकेटकीपर ऋचा घोष ने पाकिस्तान के 3 बैटर्स के कैच छोड़े।

9वें ओवर में रेणुका सिंह की गेंद पर सिद्रा अमीन का कैच छूट गया। रेणुका की लेंथ बॉल अंदर की ओर आ रही थी। अमीन ने शॉट खेलने की कोशिश की और बल्ले का किनारा लगा। विकेटकीपर ऋचा घोष ने शुरुआत में सोचा कि गेंद दाई ओर जाएगी, लेकिन किनारा लगने के बाद गेंद की दिशा तेजी से बदल गई। उन्होंने खुद को जल्दी से एडजस्ट किया और डाइव लगाई। गेंद उनकी कलाई पर लगी और कैच छूट गया।

फैक्ट और रिकॉर्ड…

  • पाकिस्तानी विमेंस टीम भारत को वनडे में कभी नहीं हरा पाई है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं। सभी में भारत को जीत मिली है।
  • रविवार को भारत और पाकिस्तान टीम के बीच का सबसे बड़ा एग्रीगेट स्कोर बना। दोनों टीम ने मिलकर 406 रन बनाए।

1. भारत ने बिना किसी फिफ्टी के वनडे में अपना हाईएस्ट टोटल बनाया इंडियन विमेंस ने बिना किसी प्लेयर की फिफ्टी के बाद वनडे में अपना हाईएस्ट टोटल बनाया। टीम ने पाकिस्तान को 248 रन का टारगेट दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड विमेंस के खिलाफ 2024 में भारत ने 227 रन बनाए थे। सभी टीमों को मिलाकर पहला स्थान न्यूजीलैंड का है। टीम ने 2007 में 267 रन बनाए थे।



Source link

Leave a Reply