गांव बामला निवासी बॉक्सर अनुष्का दुहन
भिवानी जिले के गांव बामला निवासी बॉक्सर अनुष्का दुहन ने बेल्ट एंड रोड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। 17 से 29 अगस्त तक चीन में तीसरी बेल्ट एंड रोड बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। जिसमें गांव बामला की अनुष्का दुहन ने बेहतर प्रदर्शन कि
.
16 साल की अनुष्का ने 80 किग्रा भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। अनुष्का ने यह सफलता भिवानी के मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी बॉक्सिंग क्लब में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह की देखरेख में कठिन अभ्यास से हासिल की है।

कोच जगदीश सिंह ने बताया कि अनुष्का बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं।
अनुष्का बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी कोच जगदीश सिंह ने बताया कि अनुष्का बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीता। अनुष्का की जीत से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि पूरे गांव, जिले और देश का मान बढ़ा है। अनुष्का की इस शानदार जीत पर उनके गांव बामला और पूरे भिवानी जिले में खुशी का माहौल है।
अनुष्का के पिता मनीष कुमार और चाचा मनोज ग्रेवाल ने बताया कि उनकी बेटी ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। अनुष्का का अगला लक्ष्य ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। भिवानी के लोग भी अनुष्का की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी देश के लिए और भी मेडल लेकर आएंगी।