Who Eats more Meat Men or Women: नॉन वेज लवर्स के लिए मांस खाना किसी खुशी से कम नहीं होता है. दोस्तों संग पार्टी हो, शादी का प्रोग्राम हो या फिर मूड बन गया, फटाफट मांस पक जाता है. लेकिन हाल में आई रिसर्च ने इसको लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. जैसे कि महिलाओं और पुरुषों में से सबसे ज्यादा मांस का सेवन कौन करता है. अगर आपसे भी इस तरह का सवाल पूछा जाए तो आप भी काफी कन्फ्यूजन में हो जाएंगे. क्योंकि खाने-पीने की चीजों में हम उतना ध्यान नहीं देते हैं कि कौन कम खाता है, कौन ज्यादा खाता है. चलिए आपको बताते हैं कि पुरुष और महिला में से सबसे ज्यादा मांस कौन खाता है.
कौन खाता है सबसे ज्यादा मांस?
Nature में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, 23 देशों में करीब 20,800 लोगों पर स्टडी किया गया। इसमें यह पाया गया कि पुरुषों का मांस सेवन महिलाओं की तुलना में साफ तौर पर ज्यादा था। खासतौर पर विकसित और लैंगिक समानता वाले देशों में यह अंतर और भी ज्यादा था। यानी जहां पुरुष और महिला दोनों को बराबरी का दर्जा और आर्थिक आजादी मिली है, वहां पुरुषों का मांस खाना महिलाओं से अधिक पाया गया। PubMed पर प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में भी यही निष्कर्ष निकला। इसमें दर्ज आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों में रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट की खपत महिलाओं की तुलना में काफी अधिक थी। यह अंतर इतना स्पष्ट था कि वैज्ञानिकों ने इसे स्ट्रॉन्ग जेंडर डिफरेंस करार दिया।
क्यों पुरुष खाते हैं सबसे ज्यादा मांस?
अब जब हमें यह पता चल गया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष मांस का सेवन ज्यादा करते हैं, अब हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे कारण क्या है. इसमें सबसे पहले आता है कल्चर. कई जगह पुरुषों का मांस ज्यादा खाना उनकी मर्दानगी को साबित करता है. इसके अलावा विकसित देशों में पुरुषों के पास भोजन चुनने की स्वतंत्रता अधिक होती है। इस वजह से वे मांस का चयन महिलाओं से ज्यादा करते हैं। स्टडी में यह पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ मांस की खपत घटती है, लेकिन युवाओं और मध्य आयु वर्ग के पुरुषों में इसका स्तर महिलाओं से हमेशा ज्यादा रहता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि हर देश में एक जैसे आंकड़े नहीं देखने को मिलते हैं. चीन, भारत और इंडोनेशिया जैसे देशों में पुरुष और महिलाओं की मांस खपत में अंतर बेहद कम या फिर न के बराबर है.
इसे भी पढ़ें: Diwali sweets shelf life: लड्डू से कलाकंद तक, जानें कितने दिन खाने लायक रहती है कौन-सी मिठाई?