anushka sharma praises virat kohli sister in law chetna | विराट कोहली की भाभी का योग देख अनुष्का हुईं इंप्रेस: एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- मुझे आप पर गर्व है

anushka sharma praises virat kohli sister in law chetna | विराट कोहली की भाभी का योग देख अनुष्का हुईं इंप्रेस: एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- मुझे आप पर गर्व है


31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में विराट कोहली की भाभी चेतना कोहली की तारीफ की।

अनुष्का ने चेतना की योग के प्रति लगन की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में चेतना साड़ी में योग कर रही थीं। अनुष्का ने लिखा, “हर पोज में वह योग दिखाती हैं-ताकत, ग्रेस और बैलेंस। चेट्स, मुझे आप पर गर्व है।”

वहीं, चेतना ने अनुष्का को धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट को फिर से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, “आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

चेतना अक्सर योग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अलग-अलग योग पोज की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने कई फोटो शेयर की। उनके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे पोज परफेक्ट नहीं हैं और यही मैं प्रैक्टिस करती हूं। कुछ दिन मैं हिलती हूं, कुछ दिन बैलेंस खो देती हूं, कुछ दिन शांत रहती हूं।”

इंस्टाग्राम पर चेतना को 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पर चेतना को 20 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

चेतना की शादी विकास कोहली से हुई है। विकास, विराट कोहली के बड़े भाई हैं। वह विराट के कुछ बिजनेस भी संभालते हैं।

वहीं, अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म काला (2022) में देखा गया था। इसमें उन्होंने गाने “घोड़े पे सवार” पर परफॉर्म किया। उससे पहले फिल्म जीरो (2018) में उन्होंने शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply