Jolly LLB 3 trailer launch today Kanpur Meerut live update | कानपुर में अक्षय ने फैंस को बांटे ठग्गू के लड्‌डू: गमछा डालकर अरशद वारसी के साथ पहुंचे, कहा- गुटखा मत खाया करो – Kanpur News

Jolly LLB 3 trailer launch today Kanpur Meerut live update | कानपुर में अक्षय ने फैंस को बांटे ठग्गू के लड्‌डू: गमछा डालकर अरशद वारसी के साथ पहुंचे, कहा- गुटखा मत खाया करो – Kanpur News


कानपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कानपुर में अक्षय कुमार कानपुरिया लुक में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए थे। जबकि अरशद वारसी वकील की ड्रेस में पहुंचे। - Dainik Bhaskar

कानपुर में अक्षय कुमार कानपुरिया लुक में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए थे। जबकि अरशद वारसी वकील की ड्रेस में पहुंचे।

एक्टर अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ कानपुर पहुंच गए हैं। अक्षय ने रेव मॉल में हजारों फैंस के बीच अपनी अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च किया। अक्षय को देखने के लिए फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे। जबकि अक्षय कुमार खुद कनपुरिया अंदाज में नजर आए। वह गले में बड़ा गमछा डाले हुए हैं।

वहीं, अरशद वारसी वकील की ड्रेस में फैंस के पहुंचे। सौरभ शुक्ला फॉर्मल ड्रेस में नजर आए। अक्षय-अरशद ने फैंस के बीच से सिनेमाहाल में एंट्री की। फैंस के लव यू-लव यू शोर को सुनकर अक्षय ने कहा कि थोड़ा वेट कीजिए। मैं आपके पास ही आ रहा हूं।

फिर अक्षय कुमार ने कानपुर के फेमस डग्गू के लड्‌डू खुद अपने हाथों से फैंस को बांटे। करीब 5000 से ज्यादा फैंस कार्यक्रम में पहुंचे हैं। अक्षय के पहुंचने से पहले फैंस ने बाइक रैली निकाली। फैंस ने जॉली स्टाइल का कानपुर का पान भी बांटा।

ट्रेलर लांच के बाद उन्होंने पत्रकारों और फैंस से बात की। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। कहा- पुलिस ने हम सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा। कहा- कानपुर आकर मुझे अच्छा लगा। अब कानपुर बहुत बदल गया है। यहां भी मेट्रो आ गई है। फैंस से उन्होंने कहा- गुटखा खाना बुरी बात है। जॉली एलएलबी-3 फिल्म की टीम रेव-3 मॉल में करीब एक घंटे तक रही। इसके बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए।

देखें तस्वीरें…

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद लड्‌डू बांटे।

अक्षय कुमार ने फैंस को खुद लड्‌डू बांटे।

सिनेमाघर को कोर्ट रूम की तरह सजाया गया था। फैंस के बीच से एंट्री की।

सिनेमाघर को कोर्ट रूम की तरह सजाया गया था। फैंस के बीच से एंट्री की।

रेव मॉल में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। अक्षय कुमार को देखते ही लोग लव यू अक्षय कहकर चिल्लाने लगे।

रेव मॉल में हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। अक्षय कुमार को देखते ही लोग लव यू अक्षय कहकर चिल्लाने लगे।

महिला वकील बोलीं- फिल्म का टॉपिक समाज को जागरूक करेगा अक्षय की मूवी की ट्रेलर लांच को देखने के लिए रेव मॉल हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। एक्टर को देखने महिला अधिवक्ता पहुंची। अधिवक्ता पायल ने कहा- फिल्म में जो टॉपिक लिया गया है। वह बेहद अच्छा है। इससे समाज में जागरूकता आएगी।

3 मिनट 5 सेकेंड के ट्रेलर में क्या, वो पढ़िए- फिल्म ‘जॉली एलएलबी-3’ कहानी किसानों की जमीन को जबरन हड़पने की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के 3 मिनट 5 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत में किसान और पुलिस के बीच मुठभेड़ दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक किसान की जमीन को जबरदस्ती हड़पा जाता है।

इसके बाद ट्रेलर में कानपुर के जॉली जी उर्फ अक्षय कुमार की एंट्री होती है। जो अपने चेंबर में असिस्टेंट से कहते हैं, कोई भी अगर जॉली को पूछने आए तो उसे मेरे पास भेज देना। वहीं दूसरा जॉली भी काम करे या न करें अपनी पेमेंट पूरी वसूलता है।

असली कलेश तब शुरू होता है, जब दोनों जॉली आमने-सामने आते हैं। जहां दोनों एक-दूसरे के क्लाइंट छीनने के पीछे लगे रहते हैं। एक तरफ जहां एक जॉली बिजनेसमैन से पैसे लेकर किसानों की प्रॉपर्टी को हड़पने का केस लड़ता है। वहीं दूसरा जॉली उर्फ अरशद वारसी किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए उनके सामने खड़े होते हैं। इस फिल्म में अमृता राव ने वापसी की है।

फिल्म के एक्टर अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने भी पत्रकारों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

फिल्म के एक्टर अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने भी पत्रकारों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए।

कानपुर के वकील का किरदार निभा रहे अक्षय जॉली एलएलबी-3 फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें अक्षय कुमार कानपुर के जॉली मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि अरशद वारसी मेरठ के जॉली त्यागी की भूमिका में हैं। जबकि सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में हैं।

फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और अन्नू कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को सुभाष कपूर ने लिखा है। साथ ही उन्होंने इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधेरे हैं। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ सीरीज का तीसरा भाग है।

इससे पहले ‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। इसका दूसरा पार्ट साल 2017 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर नजर आए थे।

कानपुर के बाद आज शाम को मेरठ में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम है। वहां भी तीनों कलाकर जाएंगे। इससे पहले, तीनों कलाकर मुंबई से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे रेव-3 सिनेमाघर।

जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्चिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुरियों से अक्षय बोले- गुटखा खाना बुरी बात है

मूवी का टेलर लांच होने के बाद अक्षय कुमार ने पत्रकारों और कानपुर के फैंस से बात की। उन्होंने कहा- ” गुटखा खाना” बुरी बात है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर काफी बदल गया है, यहां मेट्रो आ गई

अक्षय ने कहा- मैं कानपुर पुलिस का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने इतने अच्छे से कार्यक्रम को आर्गेनाइज किया। हमारी और आप सभी लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखा। मुझे कानपुर आकर बहुत अच्छा लगा। कहा- कानपुर में काफी बदलाव आ गया है। यहां मेट्रो बन चुका है।

06:48 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रितिका बोलीं- मैं अक्षय को देखने आई, ये अपनापन है

फिल्म लांच पर पहुंची रितिका ने कहा- मैं पेशे से वकील हूं। अक्षय फिल्म में एक वकील बने हैं। उन्हें देखकर अच्छा लगा। जब कोई आपके प्रोफशन में होता है तो इसे देखकर अच्छा लगता है। ये प्रोफेशन का अपनापन है। मुझे फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा लगा है। अब मैं फिल्म भी जरूर देखने जाऊंगी।

06:46 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

एडवोकेट बोलीं- अक्षय ने फिल्म में अच्छा टॉपिक उठाया

रेव मॉल अक्षय की फिल्म का ट्रेलर देखने पहुंची पायल शुक्ला ने कहा- मैं एडवोकेट हूं। अक्षय कुमार ने जिस टॉपिक पर मूवी बनाई है। वह समाज को जागरूक करने वाला है। उन्होंने फिल्म में अच्छा टॉपिक उठाया है। उन्होंने कानपुर का नाम लिया है, यह सुनकर हम सभी को बहुत अच्छा लगा।

06:44 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

 पब्लिक के बीच एंट्री कर अक्षय ने हम लोगों को चौंकाया

रेव मॉल पहुंची प्रियंका ने कहा- मैं अक्षय कुमार की फैन हूं। मैं उनसे मिलने आई थी। उनकी फिल्म का ट्रेलर देखा। बहुत मजा आया। मूवी देखने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अक्षय ने जब पब्लिक के बीच से एंट्री मारी तो सब लोग चौंक गए। क्योंकि किसी को पता ही नहीं था कि वह कहां से एंट्री करेंगे। हम तो अब मूवी का इंतजार कर रहे हैं।

06:14 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार ने फैंस को ठग्गू के लड्डू बांटे

रेव मॉल में ट्रेलर लांच के बाद फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार फैंस के बीच ठग्गू के लड्डू के डिब्बे लेकर पहुंच गए। उन्होंने सभी को लड्डू बांटे।

06:06 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर में जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च

05:52 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल में जॉली एलएलबी 3 पहुंचने के 3 विजुअल देखिए

05:50 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल के अंदर पहुंचे एक्टर, अक्षय बोले- हम आप लोगों से बात करने आए हैं

अक्षय कुमार ने सीधे स्टेज पर ना आकर पब्लिक के बीच से एंट्री की। इसके साथ ही अरशद वारसी ने भी उसी तरह से पब्लिक के बीच से निकलकर एंट्री की । अभिनेता अक्षय कुमार भगवा कलर का गमछा गले में डालकर पहुंचे। उनके साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी थे। अक्षय ने हाथ ऊपर उठाकर फैंस का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- मैं आप सभी लोगों से बात करने आया हूं। मैं यहां मीडिया से भी बात करूंगा।

05:40 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की लाइव अपडेट दे रहे रिपोर्टर संदीप सविता

05:26 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

वकील की ड्रेस में पहुंचे फैंस

फिल्म जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च पर फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अक्षय कुमार के फैंस हैं।

05:23 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार का चित्र बनाकर पहुंची बच्ची

अक्षय कुमार के फैंस में एक बच्ची मायता भी पहुंची। उन्होंने बताया कि मैं अक्षय कुमार से मिलने आई हूं। मैंने अक्षय कुमार का चित्र बनाकर लाई हूं। मैं उन्हें यह चित्र देना चाहती हूं।

05:21 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अक्षय से पहले डीसीपी सेंट्रल पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था जांची

रेव थ्री माल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार पहुंचे। उन्होंने बाहर ग्राउंड से लेकर स्क्रीन 3 तक फोर्स के साथ सुरक्षा देखी। पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने की बात कही।

05:16 AM10 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रेव मॉल की ऑडी 3 हाउसफुल

रेव 3 के स्क्रीन 3 में पूरा हॉल फुल हो चुका है। ट्रेलर लांच के बाद रेव थ्री के हाल में ही तकरीबन 10 हजार फैंस अभिनेता अक्षय कुमार को देखने के लिए पहुंचेंगे। स्क्रीन 3 में 600 लोगों को पास दिए गए हैं जो ट्रेलर के लांचिंग में मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply