हरारे27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कमिल मिशारा ने अपनी पहली टी-20 फिफ्टी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
श्रीलंका ने हरारे मे खेले गए तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंकाई टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहला मैच श्रीलंका ने 4 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से जीत मिली थी।
हरारे में श्रीलंकाई कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम से ताडीवानाशे मरुमानी ने फिफ्टी लगाई। श्रीलंका से दुशन हेमंथा ने 3 विकेट चटकाए।
192 रन का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम ने 17.4 ओवर में कमिल मिशारा के नाबाद 73 रन के बदौलत 193/2 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम से कुसल परेरा ने 46 रन बनाए। जिम्बाब्वे से ब्रैड इवांस और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला।

ट्रॉफी के साथ श्रीलंकाई टीम सेलिब्रेट करती हुई।
ताडीवानाशे मरुमानी की फिफ्टी पहले बल्लेबाजी कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत ठीक नहीं रही। टीम ने 26 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। ब्रायन बेनेट को दुष्मंता चमीरा ने 13 रन पर कुसल परेरा के हाथों कैच करा दिया।
इसके बाद मरुमानी और सीन विलियम्स ने जिम्बाब्वे की पारी संभाली। दोनों ने मिलकर 39 रन जोड़े। सीन विलियम्स 23 रन बनाकर आउट हुए। सीन के आउट होने के बाद कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी करने आए और मरुमानी के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। रजा ने 18 बॉल पर 28 रन बनाए।
रजा के साथ खेलते हुए मरुमानी ने भी अपनी फिफ्टी भी पूरी की। वे 44 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेमंथा ने विकेटकीपर कुसल परेरा के हाथों स्टंपिंग करा दिया। रेयान बर्ल ने 26, तशिंगा मुसकीवा ने 18 रन बनाए।

दुशन हेमंथा ने 3 विकेट लिए श्रीलंका के लिए दुशन हेमंथा सबसे कामयाब बॉलर रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे के 3 बैटर्स को आउट किया। हेमंथा ने सीन विलियम्स, सिकंदर रजा और मरुमानी को पवेलियन भेजा। उनके अलावा पेसर दुष्मंता चमीरा ने 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ब्रायन बेनेट और रेयान बर्ल को आउट किया। मथीशा पथिराना और बिनुरा फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला। पथिरना ने ब्रैड इवांस और फर्नांडो ने तशिंगा मुसकीवा को आउट किया।

कमिल मिशारा प्लेयर ऑफ द मैच बने श्रीलंका के ओपनर कुसल मेंडिस और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 58 रन जोड़े। कुसल मेंडिस को छठे ओवर की दूसरी बॉल पर ब्रैड इवांस ने कप्तान रजा के हाथों कैच आउट करा दिया। उन्होंने 30 रन बनाए।
कुसल के बाद बल्लेबाजी करने आए कमिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रन बनाकर श्रीलंका को जीत दिला दी। उन्होंने पारी में 6 चौके और 3 सिक्स भी लगाए। कमिल मिशारा ने पथुम निसांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन भी जोड़े।

कमिल और कुसल परेरा के बीच शतकीय साझेदारी श्रीलंका का दूसरा विकेट 76 रन पर गिरा। पथुम निसांका को 33 रन पर कप्तान सिकंदर रजा ने बोल्ड कर दिया। निसांका ने पारी में 4 चौके और एक सिक्स भी लगाया। निसांका के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कुसल परेरा ने कमिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 63 बॉल पर 117* रन जोड़ डाले। कुसल परेरा ने मात्र 26 बॉल पर 46 रन बनाए। उन्होंने पारी में 4 चौके और 2 सिक्स भी लगाया।
जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड इवांस और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला। इवांस ने कुसल मेंडिस और रजा ने पथुम निसांका को आउट किया।

कुसल परेरा और कमिल मिशारा ने 117* रन की साझेदारी की।