Jhajjar Bahadurgarh Former World number one wrestler Sarita Mor mother baby boy Sonipat|Haryana news | पूर्व वर्ल्ड नंबर वन पहलवान सरिता मोर बनीं मां: फेसबुक पर साझा की खुशखबरी, लिखा- नई जर्नी शुरू; 2017 में कोच से की थी शादी – bahadurgarh (jhajjar) News

Jhajjar Bahadurgarh Former World number one wrestler Sarita Mor mother baby boy Sonipat|Haryana news | पूर्व वर्ल्ड नंबर वन पहलवान सरिता मोर बनीं मां: फेसबुक पर साझा की खुशखबरी, लिखा- नई जर्नी शुरू; 2017 में कोच से की थी शादी – bahadurgarh (jhajjar) News


पहलवान सरिता मोर अपने पति राहुल मान और नवजात बेटे के साथ।

हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली कुश्ती खिलाड़ी सरिता मौर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। सरिता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। लिखा- नई जर्नी शुरू। हालांकि उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखा। इसे ईमोजी से

.

फेसबुक अकाउंट पर डाली इसी फोटो में सरिता और उनके पति राहुल मान काफी खुश नजर आ रह है। यह दोनों की पहली संतान है। बेटे के साथ दोनों की फोटो हॉस्पिटल के अंदर की है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि सरिता ने 2017 में अपने अंतरराष्ट्रीय पहलवान राहुल मान के साथ शादी की थी। राहुल, सरिता के कोच भी रहे हैं। सरिता 3 साल पहले विश्व कुश्ती रैंकिंग में नंबर-1 पर रही हैं। एशियाई चैंपियनशिप में कई बार पदक जीत चुकी हैं।

सरिता मोर की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट।

सरिता मोर की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट।

सरिता ने लगातार दो पोस्ट साझा की सरिता मोर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, विद ब्लेसिंग्स ऑफ गॉड एंड विश ऑफ यू ऑल, वी हैव बीन बलेस्ड बाई ए बेबी ब्वाय। ए न्यू जर्नी बिगिन्स,फिल्ड विद टिनी फीट एंड एंडलैस लव, वेलकम टू द वर्ल्ड, अवर बेबी ब्वाय। वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया, जिसमें लिखा है- ओइम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः ​​​​​।

अपने पति राहुल मान के साथ सरिता मौर। अन्य खिलाड़ियों के साथ सरिता।

अपने पति राहुल मान के साथ सरिता मौर। अन्य खिलाड़ियों के साथ सरिता।

प्रेग्नेंसी के वक्त सरिता ने फेसबुक पर की थी पोस्ट प्रेग्नेंसी के दौरान भी सरिता ने दो पोस्ट की थी। एक पोस्ट में लिखा था कि ताकत रुकती नहीं, बल्कि रूपांतरित होती है। कुश्ती के मैदान से लेकर मातृत्व के सफर तक, हर पड़ाव एक जंग है, हर कदम एक जीत। कभी कुश्ती में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी रही, आज मैं मां बनने के बाद अब तक की सबसे खूबसूरत चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हूँ।

दूसरी पोस्ट में लिखा था- हर चैंपियन के पीछे कोई न कोई ऐसा होता है जो विश्वास करता है, साथ देता है और आगे बढ़ाता है। मैट पर और मैट के बाहर, दोनों जगह मेरी ताकत बनने के लिए शुक्रिया। यह सफर हमारा है।

एक कार्यक्रम में पहलवान सरिता मौर को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी।

एक कार्यक्रम में पहलवान सरिता मौर को सम्मानित करते सीएम नायब सैनी।

सरिता मोर का अंतरराष्ट्रीय पहलवान बनने का सफर…

  • कबड्‌डी खेलते हुए पहलवानी शुरू की: सरिता मोर का जन्म 16 अप्रैल 1995 को हुआ था। बचपन में कबड्डी खेलते-खेलते उन्होंने कुश्ती को अपना करियर बना लिया। 2010 में महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैडेट वर्ग में पदार्पण किया। उनके पति राहुल मान उनके कोच भी हैं। वर्तमान में सरिता भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
  • 2022 में बनी नंबर वन पहलवान: महिला पहलवान सरिता मोर ने भारतीय महिला कुश्ती में अपने दम पर खास पहचान बनाई है। सरिता 2022 में विश्व रैंकिंग में 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में विश्व नंबर-1 रही थी। उन्होंने एशियाई चैम्पियनशिप में चार पदक जीते थे।
  • फोगाट बहनों के बीच पहलवानी में बनाई खास पहचान: फोगाट बहनों और ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के बीच सरिता मोर ने अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। 2017 में एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
  • अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका: टोक्यो ओलिंपिक 2020 में जगह न बना पाने के बावजूद सरिता ने हौसला नहीं खोया और 2021 में एशियाई चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के साथ विश्व चैम्पियनशिप (ओस्लो) में कांस्य पदक हासिल किया। 2022 में उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

———————————–



Source link

Leave a Reply