Punjab Flood Inspirational story weather update Salman Khan Kapil Sharma | बाढ़ में पंजाबियों की मदद को खुद पंजाबी उतरे: एक कॉल पर सवा करोड़ जुटाए, सलमान खान से सहयोग मांगा, कपिल शर्मा बोले- मदद भेज रहा – Punjab News

Punjab Flood Inspirational story weather update Salman Khan Kapil Sharma | बाढ़ में पंजाबियों की मदद को खुद पंजाबी उतरे: एक कॉल पर सवा करोड़ जुटाए, सलमान खान से सहयोग मांगा, कपिल शर्मा बोले- मदद भेज रहा – Punjab News


पंजाब के बाढ़ पीड़ित इलाकों में लोगों की सेवा में जुटे पंजाबी।

तेज बारिश व बांधों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से पंजाब के 1312 गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। आलीशान कोठियों से लेकर लगभग 94,061 हेक्टेयर में फसलें 5 से 15 फीट पानी में डूबी हैं। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड से ले

.

बाबा नानक के किरत करो वंड छको (मेहनत करो और बांटकर खाओ) के फलसफे पर चलते हुए 13-13 सोसाइटी के बाबा दीप सिंह सेवा दल ने रातोंरात एक फोन कॉल पर 1 करोड़ 35 लाख रुपए जुटा लिए। वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राशन और अन्य जरूरी सामान पहुंचा रहे हैं।

सिंगर जसबीर जस्सी ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड की कमान संभाल रखी है। वह लगातार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कह रहे हैं। उन्होंने सलमान खान तक से सहयोग के लिए कहा है।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी मदद का ऐलान किया है। सिंगर करण औजला और सतिंदर सरताज की फाउंडेशन बाढ़ पीड़ितों को घर-घर जाकर जरूरी सामान पहुंचा रही है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ-साथ देश-विदेश में बसता पूरा पंजाब खड़ा हो गया है।

पंजाब में कैसे हो रही बाढ़ पीड़ितों की सेवा…

एक रात में जुटा लिए 1.35 करोड़ रुपए जैसे ही पंजाब में बाढ़ के हालात बनने लगे तो बाबा दीप सिंह सेवा दल गढ़दीवाल एक्टिव हो गया। इन्होंने 13-13 सोसाइटी चला रहे बलजीत सिंह गिल भोगपुर से फोन पर बाढ़ में मदद का सहयोग मांगा। उनसे लोगों को निकालने के लिए नाव की मदद मांगी। इसके बाद गिल ब्रदर्स खुद इस काम में जुट गए।

बलजीत गिल ने बताया कि जैसे ही मुझे फोन आया, उसके बाद मैंने अपनी दोनों बहनों, बुआ व चाचा के बेटे को फोन किया। वहीं, अपने ब्यास गांव के दोस्त को भी फोन किया। रात 12 बजे कॉल करना शुरू किया और सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 35 लाख रुपए का इंतजाम हो गया।

जसकीरत सिंह नागरा ने की एंफीबियस वाहनों की सेवा पंजाब में बाढ़ से जब बुरे हालात बन गए और ट्रैक्टर तक रेस्क्यू में फंसने लगे तो मोहाली के जसकीरत नागरा आगे आए। इन्होंने अपनी कंपनी के 4 एंफीबियस (ATOR N1200) वाहन लोगों की सेवा के लिए उतारे। नागरा ने बताया- हमारी कोशिश लोगों की सेवा है। हमारे प्रयास रंग भी लाए। इसी वाहन से चार दिन की एक बच्ची को सुरक्षित बचाया गया।

जसबीर जस्सी खुद बाढ़ प्रभावित एरिया में डटे पंजाब के जिला गुरदासपुर से संबंध रखने वाले और दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी… फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी बाढ़ प्रभावित एरिया में खुद एक्टिव हैं। इसके साथ वह लगातार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगरों से आगे आने की अपील कर रहे हैं।

जस्सी ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान तक को फोन लगाकर पंजाब के साथ खड़ा होने की अपील की है। जस्सी ने कहा- मेरी कोशिश है कि लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा मिल सके।

जस्सी ने बताया कि उन्होंने सलमान खान व बब्बू मान को बोट देने के लिए कहा है। दोनों कलाकारों ने हामी भी भरी है। पंजाबी सिंगर हरभजन मान और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया है। जस्सी ने बताया कि कपिल शर्मा से बात हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पंजाब में है और वह मदद के लिए उसे भेज रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला ने 6 बोट भेजी हैं।

सिंगर रंजीत बावा ने शो की सारी इनकम दान की पंजाबी सिंगर रंजीत बावा इस समय पंजाब में नहीं हैं। वह अल्बर्टा में हैं। पंजाब में बाढ़ का पता चलते ही उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने पहले शो से होने वाली सारी इनकम पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को दान कर रहे हैं। उन्होंने अपने शो के दौरान पंजाब में आई बाढ़ का एक वीडियो भी चलाया।

सतिंदर सरताज ने महीने के राशन की ली जिम्मेदारी “होरां दी हिमायत जदों करण लगो तां ओहदों समझो कि दाता ने सुखाले करते…” सतिंदर सरताज ने अपने इस गाने को पंजाब में आई बाढ़ में सार्थक कर दिया है। उन्होंने अमृतसर के अजनाला में 500 बाढ़ पीड़ितों को गोद लिया है। इन्हें एक महीने का राशन भी भेजा है।

31 अगस्त को सतिंदर का जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन भी उन्होंने समाज सेवा के साथ ही मनाया। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस संबंध में पोस्ट डालकर जानकारी भी दी।

वीडियो देखते ही घर से निकल आए संगरूर के रहने वाले पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल ने बताया कि जब वह छोटे थे तो पिताजी का देहांत हो गया। उनकी मां और भाई निर्मल सिंह तथा अमेरिका में रहने वाले तीसरे भाई एडवोकेट श्रवण सिंह ने इंसानियत की सेवा के बारे में सिखाया। अनमोल ने कहा- जब मैंने बाढ़ में मरे पशुओं के वीडियो देखे तो रुका नहीं गया। मैंने पशुओं के लिए चारे की जिम्मेदारी संभाली है।

माझे की बेटी बनीं अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी घुटनों तक पानी क्रॉस कर लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। महिलाओं को गले लगाकर उन्हें दिलासा दे रही हैं। अजनाला के एक बुजुर्ग ने कहा- हमारी डीसी हमारे बच्चों की तरह सेवा कर रही हैं। पंजाब में ऐसे डीसी चाहिए। अजनाला के एक घर में पहुंची डीसी को बुजुर्ग ने कहा कि बेटी हमारे मन में आपका बहुत सम्मान है। हमारे बच्चे बाहर हैं। हम उन्हें आपका उदाहरण देते हैं। लोग डीसी को “माझे की बेटी” का खिताब दे रहे हैं।

महिला को गले मिलकर सांत्वना देतीं अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी।

महिला को गले मिलकर सांत्वना देतीं अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी।

एक अपील पर करण औजला ने भेजी बोट पंजाबी सिंगर करण औजला भी बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए हैं। सिंगरों से मदद की एक अपील पर औजला ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बोट भेजी है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे लोगों से पूछा कि उन्हें क्या चाहिए? इस दौरान एक युवक ने जवाब दिया कि उन्हें बोट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने कोलकाता से बोट तैयार करवाकर भेजी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब की बाढ़ में जिंदगी बचा रही एम्फीबियस गाड़ी:पंजाबी उद्योगपति ने यूक्रेन संग मिलकर बनाया, टायर बड़ी ताकत; सेना बुलाती ‘कपिध्वज’

पंजाब बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी से लेकर NDRF और सेना तक ने ताकत झोंक रखी है। सेना ने अपने हेलिकॉप्टर तक उतार दिए हैं। इसी बीच बड़े-बड़े टायरों वाली एक गाड़ी पानी में तैरती और कीचड़ में दौड़ती नजर आई, जो बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply