Chris Gayle said- I suffered from depression while playing for Punjab | क्रिस गेल बोले- पंजाब से खेलते हुए डिप्रेशन झेला: IPL लीजेंड ने कहा- राहुल ने संभाला, लेकिन टीम ने बुरा व्यवहार किया

Chris Gayle said- I suffered from depression while playing for Punjab | क्रिस गेल बोले- पंजाब से खेलते हुए डिप्रेशन झेला: IPL लीजेंड ने कहा- राहुल ने संभाला, लेकिन टीम ने बुरा व्यवहार किया


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
क्रिस गेल 2021 में पंजाब किंग्स से आधा सीजन खेलने के बाद टीम को छोड़कर चले गए थे। - Dainik Bhaskar

क्रिस गेल 2021 में पंजाब किंग्स से आधा सीजन खेलने के बाद टीम को छोड़कर चले गए थे।

वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल ने खुलासा किया कि IPL में पंजाब किंग्स से खेलने के दौरान उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया था। लीग में सीनियर प्लेयर होने के बावजूद मुझे नए प्लेयर की तरह माना गया।

IPL लीजेंड गेल ने यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने IPL करियर पर बात की। उन्होंने बताया कि टीम के कप्तान राहुल ने मुझे संभालने की कोशिश भी की, लेकिन मैं डिप्रेशन में जाने लगा था।

जीवन में पहली बार डिप्रेशन झेला गेल ने पॉडकास्ट में कहा, ‘पंजाब में मुझे सीनियर प्लेयर की तरह नहीं माना गया। जीवन में पहली बार मैं डिप्रेशन में जाने लगा था। अनिल कुंबले (कोच) से बात करते हुए मेरी आंखों से आंसू आ गए थे। मैं उनके काम और फ्रेंचाइजी के तरीकों से बेहद दुखी था।’

गेल ने आगे बताया, ‘पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने मुझे संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा था, क्रिस रुक जाओ, तुम अगला मैच खेलोगे, लेकिन मैंने बस कह दिया, आपको आगे के लिए शुभकामनाएं। फिर मैंने अपना बैग पैक किया और वहां से चले गया।’

2018 में पंजाब किंग्स से खेलते हुए क्रिस गेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से केएल राहुल (बाएं) को बर्थडे विश किया था।

2018 में पंजाब किंग्स से खेलते हुए क्रिस गेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से केएल राहुल (बाएं) को बर्थडे विश किया था।

गिल ने पंजाब से 4 सीजन खेले गेल ने 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स से IPL डेब्यू किया। 2 सीजन खेलने के बाद 2011 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। RCB में उन्होंने सबसे लंबा समय बिताया और अपनी टीम को 2 बार फाइनल में भी पहुंचाया। बेंगलुरु से उन्होंने 5 शतक लगाए और IPL में 175 रन का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाया।

2018 में गेल को पंजाब किंग्स ने खरीद लिया। शुरुआती 2 सीजन उन्होंने 11 और 13 मैच खेले। फिर 2020 में गेल को महज 7 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला। 2021 में उन्हें 10 मैच खिलाए गए, जिनमें वे 193 रन ही बना सके। इस सीजन के बीच में वे पंजाब किंग्स को छोड़कर चले गए। इसके बाद गेल कभी IPL ऑक्शन में नहीं बिके।

क्रिस गेल (बाएं) ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए 41 मैचों में 1339 रन बनाए। इनमें 1 शतक भी शामिल रहा।

क्रिस गेल (बाएं) ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए 41 मैचों में 1339 रन बनाए। इनमें 1 शतक भी शामिल रहा।

पिछले सीजन RCB की जीत में शामिल हुए 2025 का IPL फाइनल PBKS और RCB के बीच हुआ। इन्हीं 2 टीमों के लिए गेल ने 11 सीजन खेले। बेंगलुरु ने जब पंजाब को हराकर IPL ट्रॉफी जीती, तब RCB के प्लेयर्स ने गेल को पॉडियम पर बुलाया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स भी पॉडियम पर मौजूद रहे। RCB ने गेल को अपने हॉल ऑफ फेम प्लेयर्स में भी शामिल किया।

RCB की IPL जीत के दौरान ट्रॉफी के साथ क्रिस गेल (पगड़ी पहने हुए), विराट कोहली (बीच में), एबी डिविलियर्स (दाएं) और RCB के बाकी प्लेयर्स।

RCB की IPL जीत के दौरान ट्रॉफी के साथ क्रिस गेल (पगड़ी पहने हुए), विराट कोहली (बीच में), एबी डिविलियर्स (दाएं) और RCB के बाकी प्लेयर्स।

गेल की बेस्ट IPL टीम में रोहित का नाम नहीं यूट्यूब पॉडकास्ट में गेल ने अपनी बेस्ट IPL प्लेइंग-11 भी चुनी। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को कप्तानी में 5 टाइटल जिताने वाले रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जगह नहीं दी। विदेशी प्लेयर्स में उन्होंने अपने अलावा, डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन को रखा।

गेल की बेस्ट IPL टीम: क्रिस गेल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

_____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अल्काराज ने सिनर को हराकर जीता US ओपन:छठा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया; वर्ल्ड नंबर-1 बने

वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिनर से वर्ल्ड नंबर-1 का ताज भी छीन लिया। अल्काराज ने दूसरी बार यूएस ओपन खिताब जीता, इससे पहले उन्होंने 2022 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply