India Vs Kazakhstan in Hockey Asia Cup LIVE match updates | हॉकी एशिया कप में भारत Vs कजाकिस्तान: अभिषेक ने गोल की हैट्रिक लगाई, सुखजीत के नाम एक गोल; भारत 4-0 से आगे

India Vs Kazakhstan in Hockey Asia Cup LIVE match updates | हॉकी एशिया कप में भारत Vs कजाकिस्तान: अभिषेक ने गोल की हैट्रिक लगाई, सुखजीत के नाम एक गोल; भारत 4-0 से आगे


राजगीरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
अभिषेक ने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे। - Dainik Bhaskar

अभिषेक ने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे।

हॉकी एशिया कप का 12वां मैच भारत और कजाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। फिलहाल, भारत 3-0 से आगे है।

भारत के लिए अभिषेक ने 2 गोल किए, जबकि एक गोल सुखजीत ने दागा। अभिषेक ने चौथे और 7वें वहीं सुखजीत ने 14वें मिनट में गोल किया।

भारत ने रविवार को जापान को हराकर टूर्नामेंट के सुपर-4 में जगह बना ली है। टीम ने पहले मैच में चीन को हराया था। भारत पूल-ए में हैं। यह टीम का आखिरी पूल मैच है।

कजाकिस्तान की टीम सिर्फ दूसरी बार एशिया कप में हिस्सा ले रही है। टीम ने अभी तक दो मुकाबलों में जापान और चीन के खिलाफ 20 खोल खाए हैं। वहीं टीम की तरफ से सिर्फ एक गोल लगा है। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है।

स्टार्टिंग-11 भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), जुगराज सिंह, सुखजीत, संजय, रजिंदर सिंह।

सब्स्टिट्यूट्स: अभिषेक, सुमित, राज कुमार पाल, अमित रोहिदास, विवेक सागर, सूरज कर्केरा (गोलकीपर), शिलानंद लाकड़ा।

कजाकिस्तान: यरकेबुलान दयुसेबेकोव (कप्तान), अरसन जहानत, अगिमताय डुसेंगजी, मक्सत झोकेबायव, बबितोव जंगेज, दानियार यराली, रुस्तम यस्तमेसोव, अल्तिनबेक ऐतकालियेव, अमन येलुबायेव, यरजान येलीबायेव (गोलकीपर), मगझन नुरमाम्बेत।

सब्स्टिट्यूट्स: दरखान नुरबातर, नुरम कारिकुल, येरबोलात बाकदाउलेतोव, रासुल दुईसेनगाजी, येवजेनिय अशगरिन, खामित अबिलाय (गोलकीपर), अरनूर दाउतालियेव।

भारतीय प्लेयर्स जापान के खिलाफ गोल करके सेलिब्रेट करते हुए।

भारतीय प्लेयर्स जापान के खिलाफ गोल करके सेलिब्रेट करते हुए।

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले क्वार्टर में 3-0 से आगे रहा भारत

भारत कजाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर से बेहद अटैकिंग खेल दिखाया। कजाकिस्तान के प्लेयर्स महज एक बार भारतीय गोलपोस्ट के पास आकर मौका बना सके। ज्यादातर समय इंडियन प्लेयर्स ही कजाकिस्तान के गोलपोस्ट पर ही नजर आए। अभिषेक ने चौथे और 7वें मिनट में फील्ड गोल दागे और भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। इसके ठीक बाद 2 गोल दाग चुके अभिषेक ने मौका देखकर सुखजीत को गोल के करीब पास दिया, सुखजीत ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया।

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14वें मिनट में सुखजीत ने गोल किया

टीम इंडिया ने अटैकिंग गेम का फायदा पहले क्वार्टर में तीसरा गोल दागकर उठाया। आखिरी मिनट में टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल नहीं कर सके। इसके ठीक बाद 2 गोल दाग चुके अभिषेक ने मौका देखकर सुखजीत को गोल के करीब पास दिया, सुखजीत ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने लगातार अटैक किए

पहले क्वार्टर में भारत लगातार अटैक कर रहा है और कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को गेंद रोकने का मौका ही नहीं मिल रहा। मनदीप को करीब से दो मौके मिले, लेकिन कजाकिस्तान के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर गोल होने से रोक दिया।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने 7वें मिनट में दूसरा गोल भी दागा

पहले क्वार्टर में बेहद अटैकिंग गेम खेल रही टीम इंडिया ने 8वें मिनट में ही 2-0 की बढ़त भी बना ली। टीम से फिर एक बार अभिषेक ने फील्ड गोल कर दिया। उन्होंने 5वें मिनट में भी फील्ड गोल ही किया था।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने पहला गोल किया 

मैच के चौथे मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल कर दिया। सुखजीत ने मिडफील्ड से गेंद छीनकर पास दिया और भारतीय फॉरवर्ड ने अपने शानदार रिवर्स हिट से गोलकीपर को मात देते हुए गोल दाग दिया।

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहला क्वार्टर शुरू

मैच का पहला क्वार्टर शुरू हो चुका है। भारत सफेद जर्सी में खेल रहा है, जबकि कजाकिस्तान की टीम नीली जर्सी और काले शॉर्ट्स में उतरी है।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चीन सुपर-4 में पहुंचा 

चीन ग्रुप-ए से एशिया कप हॉकी में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। बेहतर गोल अंतर होने की वजह से चीन अगले दौर में पहुंच गया, जबकि जापान सुपर-4 में क्वालिफाई नहीं कर सका।

चीन और जापान के बीच का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

चीन और जापान के बीच का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के पास सुपर-4 की तैयारी का मौका

भारतीय टीम के पास भी जापान और चीन की तरह कजाकिस्तान के खिलाफ कई गोल करने का मौका है। सुपर-4 से पहले भारतीय टीम के लिए यह प्रैक्टिस मैच की तरह होगा। 2018 एशियन गेम्स में आखिरी बार भारत और कजाकिस्तान का सामना हुआ था।

भारतीय टीम ने उस मैच को 21-0 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया एशिया कप के इस मुकाबले में कुछ इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं कजाकिस्तान की पूरी कोशिश कम से कम गोल खाने की होगी।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत एशिया कप हॉकी के सुपर-4 में

भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। भारत ने रविवार को जापान को 3-2 से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल ए में टॉप पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने चीन को हराया

हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply