Mandi MP Kangana Ranaut Become Himachal Chief Minister | PM Modi | Maha Yagya | कंगना का मुख्यमंत्री बनने पर बड़ा बयान: बोली- जो काम मिलेगा; PM के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं, ‌BJP खेमे में हलचल – Mandi (Himachal Pradesh) News

Mandi MP Kangana Ranaut Become Himachal Chief Minister | PM Modi | Maha Yagya | कंगना का मुख्यमंत्री बनने पर बड़ा बयान: बोली- जो काम मिलेगा; PM के आशीर्वाद से पूरा करने की कैपेबिलिटी रखती हूं, ‌BJP खेमे में हलचल – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी के सेरी मंच में महायज्ञ में शामिल होने पहुंची सांसद कंगना रनोट।

मंडी से सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। कंगना से जब सवाल पूछा गया कि क्या भाजपा अगले चुनाव में कंगना को मुख्यमंत्री चेहरा बना सकती हैं। इस पर कंगना ने कहा- जिस कम में लगाया जाएगा, जो काम मुझे दिया जा

.

आखिर में कंगना ने कहा- उनके घर के लोग जानते हैं कि कंगना जो ठान ले वो करके दिखाती है। सियासी गलियारों में कंगना के इस बयान के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं। इससे भाजपा खेमे में भी खलबची मच गई है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में भी कंगना की एंट्री ने सबको चोका दिया था।

मंडी के सेरी मंच में महायज्ञ में पहुंची सांसद कंगना रनोट माता सिद्धकाली के दर्शन

मंडी के सेरी मंच में महायज्ञ में पहुंची सांसद कंगना रनोट माता सिद्धकाली के दर्शन

तब कंगना ने राज्य के लोक निर्माण मंत्री (PWD) विक्रमादित्य सिंह को मंडी सीट से पटखनी दी थी। अब कंगना का बयान उनकी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताने वाला लग रहा है। इससे पहले, कंगना एक पॉड-कॉस्ट में केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह की बात कह चुकी हैं।

कुछ लोगों का काम भड़काऊ बातें करना : कंगना

कंगना से जब सवाल किया गया कि आपदा में आप नजर नहीं आईं तो इस पर सांसद ने कहा- नहीं, नहीं, वह दूसरी बार आईं हैं। हम दिन रात मंडी के काम में लगे हैं। गृह मंत्री और दूसरे मंत्रालय से मिलीं। ये फिल्मों से जुड़े काम नहीं है। हिमाचल के साथ साथ उत्तराखंड व पंजाब में भी आपदा से नुकसान हुआ है। आज यज्ञ का आयोजन विश्व शांति के लिए किया है।

कंगना ने कहा- कुछ लोगों का काम भड़काऊ बातें करना है, जिनमें हीन भावना होती है, वहीं ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने कहा- वह मनाली भी जाएगी और नुकसान का जायजा लेंगी।

महायज्ञ में जाने से पहले माता सिद्धकाली के दर्शन करने पहुंची सांसद कंगना।

महायज्ञ में जाने से पहले माता सिद्धकाली के दर्शन करने पहुंची सांसद कंगना।

केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ दे चुकी : कंगना

कंगना ने दावा किया- केंद्र सरकार से आपदा से निपटने को 10 हजार करोड़ की राशि आ चुकी है। इस बार प्रधानमंत्री ने अपनी विजिट के दौरान 1500 करोड़ दिए। इससे पहले 1800 करोड़, 2200 करोड़ और 2300 करोड़ की राशि हिमाचल को जारी की है। उन्होंने कहा- हर स्टेट का अपना फंड होता है। राज्य को केंद्र का आभार जताना चाहिए। छोटी सी स्टेट हिमाचल को कभी भी इतना बजट नहीं मिला। इनकी (हिमाचल की कांग्रेस सरकार) सहुलियत के हिसाब से बजट नहीं आएगा।

मंडी में महायज्ञ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनोट।

मंडी में महायज्ञ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद कंगना रनोट।

कंगना ने कहा- वह रामकिशन मिशन के माध्यम स्वामी विवेकानंद चैरिटी इंस्टीट्यूट से जुड़ी रही और अपनी आय का बड़ा हिस्सा छोटी उम्र से ही देती आई हैं।

यज्ञ में शामिल हुई कंगना

दरअसल, कंगना रनोट आज मंडी के सेरी मच में यज्ञ दिवस पर विश्व शांति और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने के लिए कराए गए हवन में शामिल होने मंडी पहुंचीं थी। इसमें कंगना के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। कंगना ने कहा- यज्ञ का उद्देश्य प्रदेशवासियों की सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करना है।



Source link

Leave a Reply