2nd T20- Zimbabwe beat Sri Lanka by 5 wickets | दूसरा टी-20- जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया: श्रीलंका ने दूसरा लोएस्ट टोटल बनाया, 80 रन पर सिमटी; रजा-इवांस ने 3-3 विकेट लिए

2nd T20- Zimbabwe beat Sri Lanka by 5 wickets | दूसरा टी-20- जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया: श्रीलंका ने दूसरा लोएस्ट टोटल बनाया, 80 रन पर सिमटी; रजा-इवांस ने 3-3 विकेट लिए


हरारे1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
 जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। - Dainik Bhaskar

 जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार को श्रीलंकाई टीम महज 80 रन पर सिमट गई। टीम से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। जवाब में जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसी के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। श्रीलंका ने पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीता था।

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट लिए। श्रीलंका से सबसे ज्यादा 20 रन कमिल मिशारा ने बनाए। श्रीलंकाई टीम महज 80 रन पर ऑलआउट हो गई। यह श्रीलंका का टी-20 इंटरनेशनल इतिहास का दूसरा सबसे कम स्कोर है। 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूयॉर्क में श्रीलंका मात्र 77 रन पर सिमट गई थी। यह उनका लोएस्ट टी-20 टोटल है।

रजा के सामने नहीं टिक सकी श्रीलंकाई टीम हरारे में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर अपने बॉलिंग करने का फैसला सही साबित किया। शनिवार को पहले बैटिंग कर रही श्रीलंका टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने मात्र 4 रन विकेटकीपर कुसल मेंडिस का विकेट गंवा दिया। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने कैच आउट कराया।

कप्तान चरिथ असलंका (18 रन), कमिल मिशारा (20 रन) और दासुन शनाका ने 15 रन बनाए और ये सिर्फ 3 बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छूआ। कप्तान रजा ने जिम्बाब्वे से पूरे 4 ओवर फेंके और मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कमिंडू मेंडिस, कप्तान असलंका और दुष्मंता चमीरा को आउट किया।

इवांस ने भी 3 विकेट झटके रजा के अलावा इवांस ने भी श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने पथुम निसांका, कमिल मिशारा और महीश तीक्षणा को आउट किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 और सीन विलियम्स ने 1 विकेट लिए।

चमीरा ने 3 विकेट लिए लेकिन जीत नहीं दिला सके 81 रन के टारगेट का पीछा कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत सही नहीं रही। टीम ने 20 रन पर ताड़ीवानशे मरुमानी का विकेट गंवाया। उन्होंने 3 चौके की मदद से 17 रन बनाए। चमीरा ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों मरुमानी को कैच कराया।

इसके बाद चमीरा ने जिम्बाब्वे के 2 सीनियर प्लेयर सीन विलियम्स और सिकंदर रजा को बोल्ड कर दिया। हालांकि छोटा स्कोर के चलते रेयान बर्ल (20 रन) और तशिंगा मुसिक्वा (21 रन) ने तेजी से बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे को मैच जिता दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply