Mohammed Siraj ICC Player of the Month Awards | Matt Henry Jayden | सिराज ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट: इंग्लैंड दौरे में 23 विकेट झटके थे; मैट हेनरी और जायडन सील्स भी दावेदार

Mohammed Siraj ICC Player of the Month Awards | Matt Henry Jayden | सिराज ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट: इंग्लैंड दौरे में 23 विकेट झटके थे; मैट हेनरी और जायडन सील्स भी दावेदार


दुबई11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
मोहम्मद सिराज ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। - Dainik Bhaskar

मोहम्मद सिराज ओवल टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त महीने के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। उनके अलावा, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जायडन सील्स भी नॉमिनेट हुए हैं।

सिराज को यह नॉमिनेशन इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में दमदार प्रदर्शन के लिए मिला है। उन्होंने आखिरी पारी में 5 विकेट लेकर भारत को 6 रन की रोमांचक जीत दिलाई थी। इसी जीत के सहारे भारत 2-1 से पिछड़ने के बावजूद सीरीज ड्रॉ कराने में कामयाब रहा।

5 मैचों की इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड के कई खिलाड़ी चोटिल रहे, लेकिन सिराज ने लगातार 5 टेस्ट में खेले। इतना ही नहीं, 23 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज बने। उन्होंने 185.3 ओवर डाले।

ICC ने कहा-

QuoteImage

मोहम्मद सिराज ने अगस्त में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला, लेकिन उसी प्रदर्शन से उन्होंने नॉमिनेशन पा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट में उन्होंने कुल 9 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने पूरे दमखम के साथ आक्रमण की अगुवाई की।

QuoteImage

सिराज ने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ओवल टेस्ट जीता और सीरीज़ 2-2 से बराबर की। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

2 अन्य दावेदारों का प्रदर्शन…

  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 टेस्ट सीरीज जीत में 16 विकेट झटके। उन्होंने पहले टेस्ट में 6/39 और 3/51 तथा दूसरे में 5/40 और 2/16 के आंकड़े दर्ज किए।
  • वेस्टइंडीज के जायडन सील्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल बाद वनडे सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 3 मैचों में 10 विकेट झटके। आखिरी मैच में उन्होंने करियर बेस्ट 6/18 परफॉर्म किया।

क्या है ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड?

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड एक पुरस्कार है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) हर महीने प्रदान करता है। यह अवॉर्ड पुरुष और महिला कैटेगरी में दिया जाता है। यह पुरस्कार हर महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।

महीने भर के प्रदर्शन के आधार पर हर कैटेगरी के 3 प्लेयर्स को नॉमिनेट किया जाता है। इनका चुनाव स्वतंत्र ICC वोटिंग अकादमी करती है। इसमें पूर्व क्रिकेटर, जाने माने खेल पत्रकार शामिल होते हैं। नॉमिनेशन के बाद दुनिया भर के फैंस वोट देते हैं। इसी आधार पर विनर का फैसला होता है।

पिछले महीने यह अवॉर्ड भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दिया गया था। शुभमन ने जून से अगस्त के बीच इंग्लैंड में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 5 शतक लगाए थे। विमेंस क्रिकेट में इंग्लैंड की बैटर सोफिया डंकली को यह अवॉर्ड मिला। उन्होंने अपनी ही टीम की सोफी एकलस्टन और आयरलैंड की कप्तानी गैबी लुईस को पीछे छोड़ा।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे में 4 शतक के सहारे 754 रन बनाए थे।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे में 4 शतक के सहारे 754 रन बनाए थे।

——————————————–

भारतीय क्रिकेटर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

हार्दिक 20 करोड़ की घड़ी पहन कर प्रैक्टिस करने उतरे

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एशिया कप से पहले लगभग 20 करोड़ की घड़ी पहनकर प्रैक्टिस करने उतरे। उन्होंने रिचर्ड मिल आरएम 27-04 (Richard Mille RM27-04) घड़ी पहनी थी। इससे पहले शुक्रवार को हार्दिक अपने लुक और बालों को लेकर चर्चा में आए। उन्होंने पूरे बाल पर ग्रे कलर करवाया है। दुबई के ICC एकेडमी में हार्दिक को देखने बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply